फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP High Court Gwalior bench allows registration of FIR against political party if more than 100 people assemble in election rally

मध्यप्रदेश: चुनावी रैली में 100 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर दर्ज होगी एफआईआर, हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने दी अनुमति

Sat, 03 Oct 2020 11:11 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
MP High Court Gwalior bench allows registration of FIR against political party if more than 100 people assemble in election rally
MP High Court Gwalior bench (File Photo) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने शनिवार को कोरोना महामारी के बीच सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) को सुनिश्चित करने के लिए चुनावी रैलियों में 100 से अधिक लोगों को शामिल करने वाली किसी भी राजनीतिक रैली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


ग्वालियर पीठ के न्यायमूर्ति शील नागू और न्यायमूर्ति राजीव कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने अधिवक्ता आशीष प्रताप द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।
विज्ञापन



कोर्ट ने कहा है कि यदि किसी राजनीतिक दल द्वारा इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है, तो कोई भी व्यक्ति सबूत के रूप में फोटो ले सकता है और पास के पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद, राजनीतिक प्रचार और मतदान के बीच कोविड-19 मानदंडों का पालन करने पर जोर दिया था। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए सामान्य दिशानिर्देशों में मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करना और हैंड सैनिटाइजर और साबुन के प्रावधान के साथ मतदान के लिए बड़े हॉल का उपयोग करना शामिल है।

चुनाव सामग्री के वितरण और संग्रह के लिए, चुनाव आयोग ने बड़े हॉल या स्थानों के उपयोग का निर्देश दिया है। दिशानिर्देशों के अनुसार, 'जहां तक व्यावहारिक है, इसे विकेंद्रीकृत तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उप चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने उप चुनाव के लिए मंगलवार (29 सितंबर) को तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसी के साथ राज्य में चुनावी रैलियों का दौर भी शुरू हो गया है।


तीन नवंबर को राज्य में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश में जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें ग्वालियर, डबरा, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर पूर्व, भांडेर, करैरा, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्या, बदनावर, सुवासरा, बड़ामलहरा, नेपानगर, मंधाता, जोरा, आगर, ब्यावरा शामिल हैं।

उपचुनाव के लिए तय कार्यक्रम
अधिसूचना  नौ अक्तूबर (शुक्रवार)
नामांकन 16 अक्तूबर (शुक्रवार)
स्क्रूटनी 17 अक्तूबर (शनिवार)
नाम वापसी की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर (सोमवार)
मतदान की तारीख तीन नवंबर (मंगलवार)
चुनाव परिणाम 10 नवंबर (मंगलवार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed