{"_id":"6b0521cb96e2fa9017028b62","slug":"mp-high-court-bds-admission-order-snehi-rathore-bds-admission-2026-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: कॉलेज की गलती से छात्रा का दाखिला अटका, हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक बीडीएस में प्रवेश देने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: कॉलेज की गलती से छात्रा का दाखिला अटका, हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक बीडीएस में प्रवेश देने का दिया आदेश
Tue, 24 Nov 2026 11:05 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:05 AM IST
सार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बीडीएस काउंसलिंग में कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की लापरवाही पर छात्रा को राहत दी है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की पीठ ने स्नेही राठौर को 25 नवंबर तक बीडीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभ्यर्थी की गलती नहीं होने पर उसे प्रशासनिक चूक के कारण दाखिले से वंचित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
ग्वालियर हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने बीडीएस काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की पीठ ने याचिकाकर्ता छात्रा स्नेही राठौर को राहत देते हुए 25 नवंबर तक संबंधित डेंटल कॉलेज के बीडीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश देने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि अभ्यर्थी की बिना किसी गलती के उसे दाखिले से वंचित रखना मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है।
नीट-2026 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली याचिकाकर्ता स्नेही राठौर को मॉप-अप दौर में महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में बीडीएस की सीट आवंटित हुई थी। छात्रा ने 12 अक्तूबर को कॉलेज पहुंचकर अपने मूल दस्तावेज का सत्यापन करवाया। उसने दो लाख रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 35 हजार रुपये की बची हुई फीस और हॉस्टल शुल्क भी जमा करा दिया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन की तकनीकी चूक के कारण आधिकारिक पोर्टल पर प्रवेश पत्र तैयार नहीं हो पाया। नतीजतन, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के पोर्टल पर यह सीट खाली दिखाई देती रही।
दूसरी छात्रा को जारी हुआ आवंटन
डेंटल कॉलेज प्रबंधन ने 27 अक्तूबर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजकर अपनी इस तकनीकी भूल की जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 16 नवंबर को आयोजित पांचवें स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के दौरान यह सीट किसी अन्य छात्रा आस्था दुलानी को आवंटित कर दी। हालांकि, विभाग ने नई छात्रा से एक शपथ-पत्र जरूर ले लिया था कि उसका प्रवेश उच्च न्यायालय में लंबित इस याचिका के अंतिम फैसले के अधीन ही माना जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासनिक लापरवाही की सजा नहीं
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने दलील दी कि यदि अभ्यर्थी की कोई गलती नहीं है और उसने सही समय पर विधिक उपचार की मांग की है, तो कॉलेज और विभाग की लापरवाही का खामियाजा उसे नहीं भुगतना चाहिए। उच्च न्यायालय की पीठ ने इस तर्क से सहमति व्यक्त करते हुए ध्यान दिलाया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 28 नवंबर है। पीठ ने चिकित्सा शिक्षा संचालनालय और कॉलेज को 25 नवंबर तक याचिकाकर्ता स्नेही को हर हाल में प्रवेश देने का स्पष्ट निर्देश दिया। इसके साथ ही, शपथ-पत्र देकर बाद में सीट हासिल करने वाली छात्रा के समायोजन या दाखिला रद्द करने पर फैसला लेने के लिए संबंधित विभाग को स्वतंत्र छोड़ दिया गया है।