फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp govt hike salary of his ministers and mlas

बदहाली में मर रहे किसान, सरकार बढ़ा रही विधायकों की तनख्वाह

Thu, 31 Mar 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
Mp govt hike salary of his ministers and mlas

दिल्‍ली और तेलंगाना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने विधायकों और मंत्रियों की तनख्वाह में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी कर दी है। सरकार ने विधायकों की तनख्वाह 71 हजार से बढ़ाकर एक लाख दस हजार रुपये प्रति महीना कर दी है। 

विज्ञापन


यही नहीं मुख्यमंत्री की तनख्वाह भी 1.43 लाख से बढ़कर 2 लाख रुपये हो गई है। अपने पेट भरने का सत्ता का यह रवैया इसलिए सवाल खड़ा करता है कि क्योंकि मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और फसल बर्बादी के कारण अभी तक सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं, सरकार को उनकी सुध लेने की तो फुर्सत नहीं लेकिन उन्हीं किसानों की नुमाइंदगी करने वाले विधायकों पर जमकर दरियादिली दिखाई जा रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य की कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव भी पास कर दिया। मुख्यमंत्री और विधायकों के अलावा राज्य के मंत्रियों की तनख्वाह में भी बढ़ोत्तरी की गई है। उन्हें जहां पहले 1.20 लाख रुपये तनख्वाह मिलती थी वह बढ़कर अब 1.70 लाख रुपये प्रति महीना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Mp govt hike salary of his ministers and mlas

राज्य के विधायकों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी सरकार का यह पहला वाक्या नहीं है इससे पहले इस महीने की शुरूआत में उन्होंने घोषणा की थी कि विधायकों का विकास फंड में भी बढ़ाया जाएगा। इसे 80 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ किया जाएगा, जिससे विधायक अपने अपने क्षेत्रों में ज्यादा विकास कार्य करा सकें।  

बता दें कि इससे पहले दिल्‍ली और तेलंगाना में भी विधायकों की तनख्वाह में काफी बढ़ोत्तरी की गई है। तेलंगाना विधानसभा ने तो दो दिन पहले ही इस संबंध में बिल पास किया है जिसमें विधायकों की तनख्वाह 95 हजार से बढ़कर ढाई लाख रुपये हो गई है। 

इसके साथ ही तेलंगाना के विधायक देश में सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाले जनप्रति‌निधि बन गए हैं। राज्य में मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मंत्रियों, विधानपरिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों सदनों में विपक्ष के नेता, विधायकों और विधानपरिषद सदस्यों की तनख्वाह में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी की गई है। 

इससे पहले कुछ ऐसा ही कारनामा दिल्‍ली सरकार भी कर चुकी है जिसने राज्य के विधायकों की तनख्वाह तीन गुना तक बढ़ाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed