फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Four youth killed while selfie taking

सूखी नदी में सेल्फी लेने बैठे थे चार दोस्त, अचानक आई बाढ़ ने बहाया

Thu, 07 Jul 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
MP: Four youth killed while selfie taking
- फोटो : demo pic

सेल्फी का चस्का लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। लगातार जाती जानों के बीच भी लोग इससे कोई सीख लेने के मूड़ में नहीं हैं। मध्यप्रदेश में सेल्फी लेने के चक्कर में चार युवाओं की जान चली गई। चारों एक नदी के किनारे बैठकर सेल्फी ले रहे थे तभी अचानक आई बाढ़ ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

 
मामला रीवा जिले का है, जहां बुधवार को चार युवक पूर्वा झरने पर पिकनिक मनाने गए थे। थे। इसी दौरान चारों तमस नदी के किनारे पर बैठकर अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगे। तभी अचानक नदी का पानी बढ़ गया, इससे पहले की चारों कुछ समझ पाते नदी में आई बाढ़ ने चारों को अपने लपेटे में ले लिया। युवकों के डूबने का शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे लेकिन नदी के बढ़ते जल को देखकर किसी की पानी में जाने की हिम्मत नहीं हुई। 
विज्ञापन


देखते देखते ही युवक पानी में समा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों युवकों के शवों को बाहर निकलवाया। हादसे की खबर जैसे ही मृतक युवकों के घर पहुंची कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed