फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Eow Raid: EOW accused the wife of millionaire clerk, properties were bought in her name only

Millionaire Clerk: करोड़पति क्लर्क की पत्नी के नाम कई संपत्तियां, उसे भी बनाया आरोपी

Fri, 05 Aug 2022 06:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 06:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के करोड़पति क्लर्क हीरो केसवानी की पत्नी नीना केसवानी को भी ईओडब्ल्यू ने आरोपी बनाया है। हाउस वाइफ नैना के नाम पर ही केसवानी ने संपत्तियां खरीदी थी। ईओडब्ल्यू की जांच जारी है।

विज्ञापन
MP Eow Raid: EOW accused the wife of millionaire clerk, properties were bought in her name only
ईओडब्ल्यू ने केसवानी की पत्नी को भी बनाया सह आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के करोड़पति क्लर्क हीरो केसवानी बुरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने ज्यादातर संपत्तियों को अपनी पत्नी नैना केसवानी के नाम पर खरीदा था। अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने हीरो की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। नैना केसवानी यूं तो गृहिणी हैं, लेकिन अब उन्हें भी इस केस में आरोपी की तरह सवालों के जवाब देने होंगे। 
विज्ञापन

 
ईओडब्ल्यू को क्लर्क हीरो केसवानी के घर से अब तक जांच में 86 लाख नकद, 5 लाख की ज्वैलरी और एक दर्जन प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले है। इस संपत्ति की कीमत चार से पांच करोड़ रुपये के करीब है। केसवानी ने अपनी पत्नी नीना केसवानी के नाम पर अधिक संपत्तियां खरीदी है। इसके अलावा केसवानी परिवार के बैंक खातों में भी ज्वैलरी और लाखों रुपये मिले हैं। अब ईओडब्ल्यू की टीम नीना केसवानी के नाम से खरीदी गई प्रॉपर्टी की जांच कर रही है। ईओडब्ल्यू ने हीरो केसवानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। नीना को सह-आरोपी बनाया गया है। केसवानी के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का प्राइवेट जॉब करता है। छोटे बेटे की कुछ दिन पहले ही क्लर्क के तौर पर सरकारी नौकरी लगी है।  
विज्ञापन


केसवानी के घर पर छापा मारने गई टीम उसका घर देखकर हैरान रह गई। आरोपी का बैरागढ़ स्थित भवन ही लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का है। हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन तथा इसके प्रत्येक फ्लोर में सजावट के कार्य को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम भी आश्चर्यचकित रह गई। इस भवन के प्रत्येक कमरे में पैनलिंग और वुडन वर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेंटहाउस बनाया है। ईओडब्ल्यू की टीम जब बुधवार को छापा मारने हीरो केसवानी के घर पहुंची तो उसने कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद टॉयलेट क्लीनर पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed