{"_id":"5bd00b45bdec2269807dfc10","slug":"mp-election-rupees-one-lakh-found-in-shayar-rahat-indori-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत इंदौरी भी उलझे चुनावी चक्कर में, कार से मिले एक लाख रुपये तो पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत इंदौरी भी उलझे चुनावी चक्कर में, कार से मिले एक लाख रुपये तो पुलिस ने रोका
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
राहत इंदौरी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर शायर राहत इंदौरी को चुनावी परेशानी का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में आचार संहिता लागू है, जिसकी वजह से पुलिस हर वाहन की तलाशी ले रही है। इसी बीच पुलिस को राहत इंदौरी की कार से भी एक लाख रुपये मिले। इस दौरान उनकी पुलिस से कहा-सुनी भी हुई। हालांकि पैसों के बारे में तस्दीक होने के बाद पुलिस ने उन्हें रुपये लौटाकर जाने दिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 15 लाख 70 हजार रुपये नकद जब्त किए।
विज्ञापन
हनुमानगंज थाना प्रभारी सीएस रघुवंशी ने बताया कि हमीदिया रोड पर तलाशी के दौरान पोल्ट्री फार्म मालिक सलीम खान की जीप से ढाई लाख रुपए, कार सवार व्यापारी संजय बाधवानी के पास से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए। वाहन चेकिंग के दौरान ही सेंट्रो कार में सवार शायर राहत इंदौरी के पास पुलिस को एक लाख रुपये नकद मिले।
विज्ञापन
जब पुलिस ने रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वो नाराज होने लगे। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वे एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर आ रहे हैं और यह रुपये उन्हें एक संस्था ने दिए हैं। इस बात की तस्दीक के लिए उन्होंने फोन पर एडीजी पवन जैन से बात भी करवाई। इसके बाद उन्हें बरामद रुपए देकर जाने दिया गया। वहीं हबीबगंज में 1 लाख 74 हजार, चूनाभट्टी में 1 लाख 76 हजार, टीटी नगर में 3लाख 20 हजार और बैरसिया में डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए।
विज्ञापन
