{"_id":"65673cdc2599a82cb90f2b04","slug":"mp-election-results-will-come-first-in-berasia-it-will-take-time-in-narela-recording-will-be-done-with-73-c-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: बैरसिया के नतीजे पहले और नरेला के लेट आएंगे, 73 CCTV और 15 वीडियो कैमरे रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: बैरसिया के नतीजे पहले और नरेला के लेट आएंगे, 73 CCTV और 15 वीडियो कैमरे रखेंगे नजर
Wed, 29 Nov 2023 07:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 29 Nov 2023 07:00 PM IST
सार
राजधानी भोपाल की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। बैरसिया के परिणाम पहले आएंगे। वहीं, नरेला में सबसे ज्यादा मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा में 3 तीन दिसंबर को मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी पूरी हो गई है। राजधानी भोपाल की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे से पुराने जेल परिसर में शुरू हो जाएगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम की काउंटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। नरेला की काउंटिंग में ज्यादा समय लगेगा। दरअसल, यहां प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां पर एक ईवीएम में प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती करने में ज्यादा समय लगेगा। बैरसिया और भोपाल उत्तर में परिणाम जल्दी आ सकते हैं। दक्षिण पश्चिम और मध्य में डाक मत पत्र की संख्या ज्यादा है।
विधानसभा अनुसार टेबलों की संख्या बढ़ी
जिला निर्वाचन आयोग ने समय पर सभी सीट की काउंटिंग कराने के लिए टेबलों की संख्या बढ़ाई है। इस बार बैरसिया में ईवीएम के लिए 16 और डाक मत पत्र की काउंटिंग के लिए दो टेबल लगेगी। इसी तरह भोपाल उत्तर सीट के लिए ईवीएम के लिए 16 और डाक मत पत्र के लिए 2 टेबल, नरेला में ईवीएम के लिए 21 और डाक मत पत्र के लिए 2 टेबल, दक्षिण पश्चिम सीट के लिए 14 ईवीएम और डाक मत पत्र के लिए 5 टेबल, मध्य में ईवीएम के लिए 14 और डाक मत पत्र की 3 टेबल, गोविंदपुरा में ईवीएम के लिए 20 और डाक मत पत्र की 4 टेबल, इसी तरह हुजूर के लिए 20 और डाक मत पत्र के लिए 3 टेबल लगेगी।
सीसीटीवी कैमरे से रखेंगे नजर
भोपाल के उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर राय ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के विधानसभा अनुसार टेबल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उसके अनुसार ही तैयारी की जा रही हैं। पूरी काउंटिंग की रिकॉर्डिंग के लिए 73 सीसीटीवी कैमरे से लगातार रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके अलावा 7 आरओ, 7 पर्यवेक्षक और एक जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ भी एक-एक वीडियो ग्राफर रहेगा, जो रिकॉर्डिंग करेगा। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
800 कर्मचारियों के साथ 500 पुलिस कर्मी
मतगणना के दिन जेल रोड पर परिसर में अधिकृत कर्मचारी ही प्रवेश कर पाएंगे। मतगणना के लिए 600 के साथ ही 200 अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से 500 कर्मी तैनात रहेंगे। जेल पहाड़ी रोड पर मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विधानसभा कुल वोट कुल मत डल मतदान केंद्र प्रत्याशी
बैरसिया 2,48,008 1,95,766 270 9
उत्तर 2,45,386 1,69,557 246 15
नरेला 3,49,123 2,28,622 332 23
दक्षिण-पश्चिम 2,32,953 1,37,698 235 11
मध्य 2,47,454 1,49,820 245 15
गोविंदपुरा 3,93,213 2,47,854 373 17
हुजूर 3,70,806 2,61,943 348 6