MP Election: प्रियंका को पार्टटाइम नेता बताने पर भड़की कांग्रेस, बोलीं- PM मोदी से पूछो, जिनकी बोलती बंद की
प्रियंका गांधी को पार्ट टाइम नेता बोलने पर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सिंधिया पर पलटवार कर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछिए कि वह पार्ट टाइम नेता है या फुल टाइम। जिनकी बोलती उन्होंने बार-बार बंद कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर वॉर पलटवार जारी है। प्रियंका गांधी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा था, इसके बाद सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें पार्ट टाइम नेता बता दिया। इस पर कांग्रेस भड़क गई।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार करते हुए उनसे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछिए कि वह पार्ट टाइम नेता हैं या फुल टाइम? जिनकी बोलती प्रियंका ने बार-बार बंद कर दी।
श्रीनेत ने सोशल मीडिया में सिंधिया के लिए लिखा कि जहां तक आपके परिवार के सपूतों की बात का जिक्र है, इसका उल्लेख तो खुद मोदी सरकार की आजादी के अमृत महोत्सव की वेबसाइट में यह कहकर किया गया था कि जयाजीराव सिंधिया अंग्रेजों से मिले हुए थे। जब रानी लक्ष्मीबाई ने अपने प्राणों की आहुति दी। श्रीनेत ने कहा कि मेरे द्वारा इस खबर को सार्वजनिक करने पर आपने वो पेज वेबसाइट से हटवाया था। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि हम क्या बोलते और सोचते हैं। आपको चिंता तो यह करनी चाहिए कि आपके आका और आपकी सरकार आपके परिवार के बारे में क्या सोचती है।
सत्ता की मलाई चाटतें वक्त याद नहीं हैं...
श्रीनेत ने लिखा कि आपके बाकी अनर्गल आरोप तो वाट्सअप के ज्ञान का हिस्सा हैं, जिनको आपने अब तक अच्छे से रट लिया है। उन्होंने लिखा कि जिस परिवार के चलते आप राजनीति में आए। उस परिवार से इतनी तकलीफ थी तो सत्ता की मलाई चाटते वक्त यह बातें याद नहीं आईं? पंडित नेहरू के बारे में बोलने से पहले यह बताइये कि मोदी इतना रोते क्यों हैं? देश के प्रथम प्रधानमंत्री ब्रिटिश हुकूमत के 200 साल बाद जब देश आजाद हुआ तो सीधे राष्ट्र निर्माण में जुट गए, गुलामी का रोना नहीं रोया।इंदिरा जी फ्री की बिरयानी खाने लाहौर नहीं लपकीं
श्रीनेत ने आगे कहा कि आप इंदिरा जी का जिक्र करने लायक नहीं हैं। उन्होंने लाख विदेशी ताकतों के विरोध के बावजूद पाकिस्तान के दो टुकड़े कर के विश्व का भूगोल बदला। पीएम मोदी की तरह फ्री में बिरयानी खाने लाहौर नहीं लपकीं। श्रीनेत ने आगे कहा कि राहुल गांधी के चलते आप सत्ता में आगे बढ़े। उन्होंने आपकी तरह अपने उसूलों का गला घोंट कर दुम दबा कर सत्ता के लोभ में पाला नहीं बदला, बल्कि सच बोलने की भारी कीमत चुकाई और इस देश को जोड़े रखने के लिए 4000 किलोमीटर पैदल नाप दिए।जनता दिखा देगी सूपड़ा किसका साफ होगा
श्रीनेत ने ग्वालियर-चंबल का जिक्र करते हुए कहा कि सूपड़ा किसका साफ होगा यह जनता दिखा देगी, लगता है दल बदलने के बाद अपने संभाग के चुनावी नतीजे आप भूल चुके हैं। बाकी, भाजपा में आपको कितना स्नेह मिल रहा है, वो सबके सामने है। अपनी जगह बनाने की नाकाम कोशिशों और आपसी द्वंद्व से निपटने के लिए मेरी शुभकामनाएं। वैसे सुन नहीं पाएंगे जो भाजपाई आपके बारे में कैमरा बंद होने के बाद कहते हैं।