फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: BJP expressed confidence in the rebels, fielded these leaders from Congress and independent

MP Election: भाजपा ने जताया बागियों पर विश्वास, कांग्रेस से आए इन नेताओं और निर्दलियों को उतारा मैदान में

Sat, 21 Oct 2023 07:39 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार
पांचवी लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व कांग्रेस सदस्यों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने बड़वाह विधानसभा सीट के लिए सचिन बिड़ला, सुसनेर विधानसभा सीट के लिए राणा विक्रम सिंह, वारासिवनी विधानसभा सीट के लिए प्रदीप जायसवाल और त्योंथर विधानसभा सीट के लिए सिद्धार्थ तिवारी से उम्मीदवार बनाया है...
loader
MP Election: BJP expressed confidence in the rebels, fielded these leaders from Congress and independent
MP Election - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट आ गई है। भाजपा ने एक साथ 92 सीटों पर नामों का एलान कर दिया है। जबकि गुना और विदिशा सीटों को अभी होल्ड पर रखा गया है। भाजपा ने कांग्रेस के बागियों और निर्दलियों को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। पांचवी लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व कांग्रेस सदस्यों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने बड़वाह विधानसभा सीट के लिए सचिन बिड़ला, सुसनेर विधानसभा सीट के लिए राणा विक्रम सिंह, वारासिवनी विधानसभा सीट के लिए प्रदीप जायसवाल और त्योंथर विधानसभा सीट के लिए सिद्धार्थ तिवारी से उम्मीदवार बनाया है।

2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बड़वाह विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने फिर उन्हें टिकट दिया है। सुसनेर की बात करें, तो इस विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव में राणा विक्रम सिंह की जीत हुई थी। वे निर्दलीय मैदान में उतरे थे। भाजपा ने अब उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह वारासिवनी विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां पर वर्तमान में प्रदीप जायसवाल विधायक हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को टिकट दिया था। इससे पार्टी के कई नेता नाराज हुए थे। वे बाहरी प्रत्याशी का विरोध कर रहे थे। बाहरी व्यक्ति को टिकट मिलने के कारण कई कांग्रेसी नेताओं पार्टी छोड़ दी। इसी सीट से पूर्व कांग्रेसी प्रदीप जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जहां प्रदीप जायसवाल की जीत हुई। प्रदीप जायसवाल कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री भी थे। लेकिन जब कमलनाथ की सरकार गिरी और भाजपा सत्ता में लौटी, तो वे खनिज आयोग के अध्यक्ष बने। 2020 के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए उन्हें ही इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

तिवारी के जरिए विंध्य को साधने की कोशिश

भाजपा ने विंध्य क्षेत्र में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने हाल ही में शामिल हुए दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया है। सिद्धार्थ तिवारी को मैदान में उतारने से भाजपा को विंध्य में फायदा हो सकता है। ब्राह्मण वोट पार्टी के हिस्से आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed