फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: The candidate arrived with 10 thousand coins to buy the nomination form,

MP Election 2023: 10 हजार सिक्के लेकर नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंचा प्रत्याशी, चिल्लर लाने की बताई खास वजह

Thu, 26 Oct 2023 11:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:25 AM IST
सार

MP Election 2023: जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ने वाले एडवोकेट संदीप नायक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वे नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए 10 हजार सिक्कों के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन
MP Election 2023: The candidate arrived with 10 thousand coins to buy the nomination form,
10 हजार सिक्के लेकर नामांकन फॉर्म लेने पहुंचा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश को लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार रही हैं, उन्ही में से एक एडवोकेट संदीप नायक हैं जो जनता दल यूनाइटेड की टिकट से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा से तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन उनका नामांकन फॉर्म लेना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे उम्मीदवार एडोकेट संदीप नायक नामांकन फार्म के लिए एक-एक रुपये के दस हजार सिक्के लेकर पहुंचे, जिसे देखकर निर्वाचन अधिकारियों की आंखे खुली की खुली रह गई। जैसे-तैसे चार लोगों ने मिलकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैसों की गिनती पूरी कर नामांकन फॉर्म दिया। वहीं, प्रत्याशी संदीप नायक ने बताया कि एक एक सिक्के लाने की वजह ये रही की इसकी बैंकों में मान्यता भी है चलन में भी बंद हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां आती हैं। इसलिए इन दस हजार सिक्कों को इकट्ठे करके आज नामांकन फार्म लेने यहां आया। आने वाले वक्त में जनता दल से नामांकन दाखिल करते हुए विधायकी का चुनाव लड़ेंगे। जिसका मुद्दा क्षेत्र का विकास होगा आपको बता दे मुड़वारा विधानसभा से अब तक एक दर्जन लोगों ने नामांकन फॉर्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed