फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Election 2023: PM Narendra Modi Alleges Congress Lie Balloon Burst

MP Election 2023: मोदी ने दिया नारा- 'कांग्रेस आई, तबाही लाई', लगाया आरोप- कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा

Thu, 09 Nov 2023 07:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच/सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच/सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 09 Nov 2023 07:25 PM IST
सार

PM Modi in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतना, छतरपुर और नीमच में ताबड़तोड़ सभाएं ली। उन्होंने कांग्रेस को घेरा और नारा भी दिया- 'कांग्रेस आई, तबाही लाई'।

विज्ञापन
MP Election 2023: PM Narendra Modi Alleges Congress Lie Balloon Burst
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीमच और सतना में चुनावी सभा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सतना और नीमच में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प है। माताएं और बहनें परिणाम तय करने वाली हैं। मतदान में कुछ दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। हवा निकलने पर गुब्बारा लड़खड़ाते हुए, शोर मचाता इधर-उधर भागता है। कांग्रेस के नेता भी ऐसे ही लहराते हुए इधर-उधर भागते हुए शोर मचा रहे हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके हुए चेहरों में यहां के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखाई देता। एमपी को भाजपा पर भरोसा है। मोदी की गारंटी पर भरोसा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सतना, छतरपुर और नीमच में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा है। त्रिविध शक्ति का सामर्थ्य आपके वोट में है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने वाला है। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। आपका वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को एमपी की सरकार से सौ कोस दूर ले जाएगा। एक वोट, तीन कमाल। सतना की सभा से पहले मैहर वाद्यवृंद ग्रुप के कलाकारों ने ज्योति चौधरी के नेतृत्व में नाल तरंग की प्रस्तुति दी, जिसे प्रधानमंत्री ने सराहा। मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को 10 साल तक केंद्र की कांग्रेस सरकार ने काम नहीं करने दिया। हर काम में रोड़े अटकाए। रुकावटें पैदा की। अभी 2014 में ही तो मध्यप्रदेश को डबल इंजन की डबल ताकत मिली है, जिसके बल पर भाजपा की सरकार प्रदेश को उस अंधेरे कुएं से निकाल पाई है, जिसमें कांग्रेस ने उसे धकेल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों के काम आ रहा है देश का पैसा 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार गरीब कल्याण के जो काम कर रही है, घर दे रही है, मुफ्त राशन दे रही है, मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है, इन पर लाखों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। देश का पैसा गरीबों के काम आ रहा है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब ये पैसा कहां जाता था? उस समय देश का लाखों करोड़ रूपया टूजी घोटाले, कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला जैसे घोटालों में जाता था। हमने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। कांग्रेस के करप्शन काल में जो बिचौलियों की मौज थी। उस पर भी मोदी ने ताला लगा दिया और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के खातों में भेजना शुरू कर दिया। 10 साल में हमारी सरकार 33 लाख करोड़ रुपये गरीबों के खाते में भेज चुकी है और उसमें से एक रुपया भी इधर-उधर नहीं हुआ। 




भ्रष्टाचार की दुकानें बंद हो गई 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस किस तरह गरीबों का हक छीनती थी, इसका जीता जाता प्रमाण है फर्जी लाभार्थी घोटाला। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की आबादी के बराबर फर्जी लाभार्थी कागजों में पैदा कर दिए थे। 10 करोड़ ऐसे लोग जिनका जन्म ही नहीं हुआ, वो भी लाभार्थी बन गए थे। कांग्रेस सरकार उनके नाम पर तिजोरी से पैसे निकालती थी और पैसे गायब हो जाते थे। ये पैसे कांग्रेस के चेले-चपाटियों की जेबों में चले जाते थे। कांग्रेस का दुर्भाग्य था कि आपने 2014 में मुझे बिठा दिया।कांग्रेस की इस लूट पर ब्रेक लग गया। 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को भी बाहर निकाल दिया। देश के गरीबों के पौने तीन लाख करोड़ रुपये बचाकर मोदी ने आपके हवाले कर दिए हैं। कांग्रेस को इतना बड़ा नुकसान हुआ है, इसलिए वो मोदी को गालियां दे रही है।  

नीमच में बोले- यहां का फुटबॉल प्रेम देश जानता है 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीमच का हमारे स्वतंत्रता संग्राम का अहम योगदान है। नीमच के फुटबॉल प्रेम को तो पूरा देश जानता है। यहां की मिट्टी के कण-कण में राष्ट्रीयता के संस्कार हैं। कांग्रेस देश की इस मिट्टी को धोखा देने का काम कर रही है। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। फूट डालो और राज करो की नीति पर कांग्रेस चली है। कांग्रेस की कूनीति से देश में आतंक और अराजकता का ऐसा कालखंड गुजरा कि आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया है। कांग्रेस की सरकार चाहे केन्द्र में रही हो या राज्य में उसने हमेशा भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। केन्द्र सरकार एमपी को औद्योगिक स्टेट बनाने के लिए काम कर रही है। इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed