{"_id":"6537a80ac2d93b727b001895","slug":"mp-election-2023-owaisi-s-entry-in-state-elections-troubles-of-bjp-congress-will-increase-in-burhanpur-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: प्रदेश के चुनावों में ओवैसी की एंट्री, बुरहानपुर में भाजपा कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: प्रदेश के चुनावों में ओवैसी की एंट्री, बुरहानपुर में भाजपा कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ेंगी
Tue, 24 Oct 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:48 PM IST
सार
बुरहानपुर मुस्लिम बहुलता वाली सीट है। एआईएमआईएम ने यहां से अपना मुस्लिम कैंडिडेट चुनावी रण में उतार दिया है, जिससे कांग्रेस सहित भाजपा की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
बुरहानपुर में एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने पर्चा लिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के चुनावी रण में अब कट्टरपंथी छवि के नेता असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की भी एंट्री हो गई है। सोमवार शाम प्रदेश के बुरहानपुर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार अमान मोहम्मद गोटेवाला ने अपनी दावेदारी पेश करने के लिए फॉर्म लिया है। इसके बाद इस सीट पर मुकाबला बड़ा ही रोचक देखने को मिल सकता है।
बता दें कि बुरहानपुर मुस्लिम बहुलता वाली सीट है, और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी का भी विरोध हो रहा है और किसी अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की जा रही है। इसी बीच एआईएमआईएम ने यहां से अपना मुस्लिम कैंडिडेट चुनावी रण में उतार दिया है, जिससे कांग्रेस सहित भाजपा की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। क्योंकि नगर निगम चुनाव में पार्टी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। एक पार्षद जीतकर आया है। वहीं करीब 10 हजार वोट एआईएमआईएम को मिले थे, और कांग्रेस मात्र 235 वोटों से ही हारी थी। मुस्लिम बहुल इलाकों से अधिकांश वोट ओवैसी की पार्टी को मिले थे।
बुरहानपुर विधानसभा सीट से सोमवार शाम एसडीएम कार्यालय से एआईएमआईएम उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए अपना फॉर्म खरीदा है। एमआईएम ने यहां से अमान मोहम्मद गोटेवाला को अपना प्रत्याशी बनाया है। अल्पसंख्यक लोगों के लिए राजनीति करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने यहां से अल्पसंख्यक उम्मीदवार को ही चुनावी मैदान में उतारा है। एमआईएम के चुनावी प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद उमर के अनुसार उनकी पार्टी प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, जबलपुर, भोपाल सहित कई जिलों में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उनकी पार्टी की बैठक लगातार हैदराबाद स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के साथ जारी है, और जल्द ही इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी। कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद उमर के अनुसार अल्पसंख्यकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और विकास के साथ ही उनकी पार्टी मुस्लिम समाज की लगातार राजनीतिक अनदेखी करने जैसे मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
बता दें कि, बुरहानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया है, जिसका लगातार यहां के अल्पसंख्यक समाज और कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता विरोध कर रहे हैं, और इसी विरोध के चलते 23 अल्पसंख्यक कांग्रेसी पार्षदों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा भी दिया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, लेकिन बीजेपी के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन चौहान ने भी सोमवार को बुरहानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म लिया है। जिससे इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए ही मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं, तो वहीं अब एआईएमआईएम पार्टी के अल्पसंख्यक उम्मीदवार के इस चुनावी रण में उतरने से इस विधानसभा सीट का मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।