फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Ladli-women will do wonders, their votes will decide on low margin seats

MP Election 2023: लाडली- नारी करेंगी कमाल, कम मार्जिन वाली सीटों पर इनके वोट से होगा फैसला

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही महिला वोटरों के दम पर जीत की आस लगाए हुए हैं। दोनों के अपने अपने दावे हैं। इसमें महिलाओं के बढ़े वोट प्रतिशत से दोनों ही अपने अपने जीत के समीकरण बना कर जीत का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Ladli-women will do wonders, their votes will decide on low margin seats
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रहने वाली है। इस बार 145 सीटों पर महिलाओं ने 75 से 100 प्रतिशत तक मतदान किया है। ऐसे में पिछली बार कम मार्जिन से जीती सीटों पर महिलाओं के वोट ही अगली सरकार और इन सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। 
विज्ञापन

मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही महिला वोटरों के दम पर जीत की आस लगाए हुए हैं। दोनों के अपने अपने दावे हैं। इसमें महिलाओं के बढ़े वोट प्रतिशत से दोनों ही अपने अपने जीत के समीकरण बना कर जीत का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


77.22 फीसदी मतदान
प्रदेश में इस बार 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 78.21 प्रतिशत पुरुष और 76.03 प्रतिशत महिलाओं का वोट प्रतिशत है। भाजपा को लाडली बहना योजना से चुनाव में लाभ मिलने की उम्मीद है तो वहीं, कांग्रेस नारी शक्ति योजना के साथ ही सरकार के खिलाफ नाराजगी से सत्ता परिवर्तन होने का दावा कर रही है। इस बार दोनों ही दलों के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि दोनों ही दलों की 100-100 सीटें जीतना तय है। ऐसे में अब पिछली बार 2018 में 30 सीटों पर हार जीत का अंतर बहुत कम था। यहां पर एक से तीन हजार वोट से हार जीत हुई। ऐसे में इन सीटों पर इन सीटों पर महिलाओं का वोट भाजपा और कांग्रेस की किस्मत तय करेगा। अब तीन दिसंबर को ही साफ हो पाएगा कि लाडली बहना या नारी शक्ति किस योजना का ज्यादा असर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में हार जीत का अंतर और इस बार का मत प्रतिशत 
- ग्वालियर दक्षिण सीट पर कांग्रेस ने 121 वोट से हराया था। यहां पर इस बार 63.11 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि 2018 में इस सीट पर 58.18 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
- राजनगर सीट कांग्रेस 732 वोट से जीती थी। इस बार यहां पर 73.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पिछली बार 66.36 प्रतिशत था।
- दमोह सीट पर कांग्रेस 798 वोट से जीती थी। इस बार यहां पर 74.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पिछली बार 75.27 प्रतिशत मतदान हुआ था।
- जबलपुर उत्तर- कांग्रेस 578 वोट से जीती। इस बार यहां पर 72.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, पिछली बार 68.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
- ब्यावरा- कांग्रेस 826 वोट से जीती। इस बार यहां पर 84 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 80.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
- राजपुर- कांग्रेस 932 वोट से जीती। इस बार यहां पर 79.19 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 80.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- सुवासरा- कांग्रेस 350 वोट से जीती थी। इस बार यहां पर 83.52 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 82.67 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- गुन्नौर- कांग्रेस 1984 वोट से जीती। इस बार 71.94 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 72.01 प्रतिशत हुआ था। 
- मांधाता- कांग्रेस 1236 वोटों से जीती थी। इस बार 76.89 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 78.5 प्रतिशत हुआ। 
- नेपानगर- कांग्रेस 1264 वोटों से जीती थी। इस बार 77.50 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 77.77 प्रतिशत हुआ।
- पिछोर- कांग्रेस 2675 वोटों से जीती थी। इस बार 85.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 85.32 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- मुंगावली- कांग्रेस 2136 वोटों से जीती थी। इस बार 79.30 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 74.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
- जोबट- कांग्रेस 2056 वोटों से जीती थी। इस बार 54.04 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 52.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
- सांवेर- कांग्रेस 2945 वोटों से जीती थी। इस बार 76.21 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 80.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
- तराना- कांग्रेस 2209 वोटों से जीती थी। इस बार 82.18 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 80.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
- नागौद- भाजपा 1234 वोट से जीती। इस बार 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018  में 78.13 प्रतिशत हुआ है। 
- देवतालाब- भाजपा 1080 वोट से जीती थी। इस बार 63.22 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018  में 62.48 प्रतिशत हुआ। 
- कोलारस- भाजपा 720 वोट से जीती थी। यहां पर इस बार 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पिछले बार 76.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
- बीना- भाजपा 632 वोट से जीती थी। इस बार यहां पर 74.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पिछली बार 73.48 प्रतिशत था।
- जावरा- भाजपा 511 वोट से जीती। इस बार यहां पर 85.29 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 84.35 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- ग्वालियर ग्रामीण- भाजपा 1517 वोट से जीती। इस बार 74.01 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार  69.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
 - चंदला-भाजपा 1177 वोट से जीती। इस बार 67.10 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 62.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- इंदौर 5- भाजपा 1133 वोटों से जीती थी। इस बार 65 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018  में 65.67 प्रतिशत हुआ। 
- विजयपुर- भाजपा 2840 वोटों से जीती थी। इस बार 79.02 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 78.66 प्रतिशत हुआ। 
- दतिया- भाजपा 2656 वोटों से जीती थी। इस बार 79.26 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 77.35 प्रतिशत हुआ। 
- मैहर- भाजपा 2984 वोटों से जीती थी। इस बार 76.52 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 77.70 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- टिमरनी- भाजपा  2213 वोटों से जीती थी। इस बार 83 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 83.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
- आगर- भाजपा 2490 वोटों से जीती थी। इस बार 84.80 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 83.11 प्रतिशत मतदान हुआ। 
- गरोठ- भाजपा 2108 वोटों से जीती थी। इस बार 81.50 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 79.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
- पथरिया- बसपा 2205 वोटों से जीती थी। इस बार 73.29 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में 75.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed