फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Gaurishankar will contest from Balaghat, says: Daughter worked hard, but not healthy

MP Election: बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन लड़ेंगे चुनाव, बोले-पहले मुझे ही टिकट दिया था,मैंने बेटी नाम बढ़ाया था

Fri, 27 Oct 2023 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 Oct 2023 06:29 PM IST
सार

प्रदेश की बालाघाट सीट पर मंत्री और विधायक गौरीशंकर बिसेन चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर भाजपा मौसम बिसेन की जगह गौरीशंकर बिसेन को प्रत्याशी बनाएंगी। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Gaurishankar will contest from Balaghat, says: Daughter worked hard, but not healthy
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, गौरीशंकर बिसेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। गुना और विदिशा सीट पर अभी प्रत्याशियों के नाम होल्ड है। अब भाजपा बालाघाट सीट पर भी अपने प्रत्याशी का नाम बदलेंगी। यहां पर भाजपा अब पांच बार के विधायक और सांसद गौरीशंकर बिसेन को अपना प्रत्याशी बनाएंगी। उन्होंने बालाघाट सीट पर नामांकन फॉर्म भी जमा कर दिया है। इसको लेकर अमर उजाला ने गौरीशंकर बिसेन से बातचीत की। 
विज्ञापन

 
? बालाघाट सीट पर आपने चुनाव लड़ने से मना किया था? अब आपने ही नामांकन भर दिया? 
बिसेन-
चुनाव नहीं लड़ने की उस समय की बात थी। मेरी बेटी का स्वास्थ्य खराब है। उसने बहुत मेहनत की। अब चुनाव प्रचार में कही ज्यादा तबीयत खराब ना हो जाए। इसको देखते हुए मैंने फॉर्म भर दिया। 
विज्ञापन


? पार्टी ने मौसम को टिकट दिया था? आपकी पार्टी में चर्चा हो गई? 
बिसेन-
पहले मुझे ही टिकट दिया था। मैंने बेटी का नाम आगे बढ़ाया। यह हमारे परिवार का मामला है। 

? इस चुनाव को कैसे देख रहे है? कांग्रेस को कितनी चुनौती मान रहे? 
बिसेन-
काम करने वाले को जनता अपना आशीर्वाद देती है। भाजपा के काम के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस चुनौती तो दूर दिखाई भी नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


? आपको एक महीने पहले मंत्री बनाया? इस बार क्या लग रहा है? 
बिसेन-
यह सब काल्पनिक बाते है। अभी हमारा ध्यान चुनाव की तैयारी पर है। आगे का बाद में देखेंगे। 

बता दें बालाघाट सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां पर गौर शंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे को टिकट दिया है। इस सीट पर अभी गौरीशंकर बिसने ही विधायक है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed