फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: CM Shivraj asked Priyanka question, said: What are your problems with Lord Ram and Ram Templ

MP Election 2023: प्रियंका से सीएम शिवराज का सवाल, बोले- आपको भगवान राम और राम मंदिर से तकलीफ क्या हैं

Sat, 28 Oct 2023 02:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राम मंदिर पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश के दौरे पर आई प्रियंका गांधी से सीएम शिवराज ने सवाल पूछते हुए कहा किआपको भगवान राम और राम मंदिर से तकलीफ क्या है। उन्होंने कहा कि आज फिर कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है।  

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj asked Priyanka question, said: What are your problems with Lord Ram and Ram Templ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को दमोह के दौरे पर है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि आज फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले तो प्रियंका जी से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होडिंग लगाए जा रहे हैं। वह निकालें जाए। महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राम तो रोम रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे। भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य है। भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। अब तो तारीख पता है 22 जनवरी। अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। शिवराज ने कहा कि महाकाल महा लोक बना तो अपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्या है आपको। अब होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हो, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते लेकिन कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है?
विज्ञापन


सीएम ने प्रियंका से पूछे यह सवाल 
- गरीब बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को जो  ₹1000 देते थे, कमलनाथ जी ने उसे क्यों बंद किया?
- संबल योजना क्यों बंद की? गरीब बहन के पैसे देना बंद कर दिए?
- बेटा बेटा-बेटी के जन्म के 12000, बच्चों के लैपटॉप क्यों बंद कर दिए? 
- बेटियों की शादी के क्यों पैसे नहीं दिए?
- तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद की? 
- किसान सम्मान निधि की राशि के लिए किसानों की लिस्ट क्यों नहीं भेजी? 
- गरीबों के मकान जो प्रधानमंत्री जी ने भेजे थे, वापस क्यों कर दिए? प्रियंका जी जवाब देना पड़ेगा, कमलनाथ जी ने 2 लाख से ज्यादा मकान वापस कर दिए। 
- एक और बड़ा अपराध किया 2019 में जल जीवन मिशन लागू हुआ। हर गांव में हर घर में टोटी वाला नल लगाकर जल देने के लिए आपने महिलाओं के साथ अन्याय किया। जल जीवन मिशन शुरू ही नहीं किया और फिर कह रहे हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन

- आपने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे , 4000 का एक पैसा भी दिया युवाओं को, फिर ठगने आ रहे हो।
- सबका कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन वो भी नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed