फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP declares Monika Batti as its candidate from Amarwara for MP assembly election

MP Election 2023: गोंडवाना पार्टी से BJP में आई मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा से मिला टिकट, कुछ दावेदार हुए मायूस

Tue, 26 Sep 2023 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से मोनिका बट्टी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोनिका अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक रहे मनमोहन शाह की बेटी हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023:  BJP declares Monika Batti as its candidate from Amarwara for MP assembly election
अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी को भाजपा ने अमरवाड़ा से प्रत्याशी बनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनमोहन शाह की बेटी मोनिका बट्टी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 19 सितंबर को मोनिका बट्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, तब से ही कायास लगाए जा रहे थे कि भाजपा मोनिका को टिकट दे सकती है। मोनिका को अमरवाड़ा से प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने कमलनाथ के गढ़ में बढ़ा दांव खेला है।
विज्ञापन

 
गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खासा प्रभाव है। 2003 में यहां से मनमोहन शाह बट्टी विधायक रह चुके हैं। कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बेटी मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना के अध्यक्ष बनने के बाद उसे संभाल रही हैं। मोनिका के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उनकी पुरानी पार्टी के नेता नाराज हैं। नए अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से मना कर दिया है। साथ ही पिता का फोटो लगाकर वोट मांगने की कोशिश करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। भागोंपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष झमकलाल सरेयाम सहित अन्य नेताओं ने बट्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया। सरेयाम ने कहा था कि वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ही नहीं। मोनिका अकेले ही भाजपा में गई हैं। उनके साथ पार्टी का एक भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बीजेपी में नहीं गया है। भारतीय गोंडवाना पार्टी का मोनिका शाह से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


पिता की फोटो की यूज तो करेंगे एफआईआर
भारतीय गोंडवाना पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष झमकलाल सरेयाम ने कहा था विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा सहित सभी सात सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। यदि मोनिका बट्टी ने भागोंपा के संस्थापक बट्टी का फोटो का इस्तेमाल किया तो पार्टी विरोध करेगी। स्वर्गीय बट्टी उनकी प्रॉपर्टी नहीं हैं। फोटो लगाने पर एफआईआर भी दर्ज कराएंगे। बीजेपी पर हमारे नेता मनमोहन शाह बट्टी की हत्या के आरोप लगे हैं। ऐसे लोगों से हमारा दूर तक संबंध नहीं है। मोनिका के जाने से गोंडवाना आंदोलन न रुका है न ही रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed