फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Before the elections, IT raids on several locations of liquor businessman Som Distilleries G

MP Election 2023: चुनाव से पहले शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के छह राज्यों में कई ठिकानों पर IT की रेड

Tue, 07 Nov 2023 01:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 07 Nov 2023 01:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के छह राज्यों के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Before the elections, IT raids on several locations of liquor businessman Som Distilleries G
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश समेत शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज के छह राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के शाहपुरा, त्रिलंगा, एमपी नगर स्थित कार्यालय और घर पर एक साथ रेड कर टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के ठिकानों पर आईटी टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। आईटी की टीम ने मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मुंबई और कर्नाटक में सोम के ठिकानों पर कार्रवाई की है। इसमें सोम ग्रुप के मालिक के अलावा उससे जुड़े अधिकारियों के यहां पर भी कार्रवाई की जा रही है। शराब कारोबार में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सोम ग्रुप के प्रोड्क्ट 25 से ज्यादा देशों में भी एक्सपोर्ट होते हैं। 
विज्ञापन


भोपाल में आईटी की टीम ने ग्रुप के शाहपुरा,त्रिलंगा और एमपी नगर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। इन ठिकानों पर आईटी की सर्चिंग जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सीआरपीएफ के जवान तैनात है। प्रदेश में भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन में रेड की गई है। आईटी की टीम में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर के अधिकारी शामिल है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी सोम ग्रुप के बाटलिंग प्लांट पर भी टीम ने कार्रवाइ्र की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले आईटी की टीम कुछ दिन पहले बुदनी में ट्राइडेंट कंपनी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। आईटी ने कंपनी के कई दस्तावेज जब्त किए थे। आईटी ने वित्तीय गड़बड़ी करने को लेकर ट्राइडेंट कंपनी के देश भर में ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed