फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: 72 seats increased their heartbeat, here women voted more than 80%, both parties have their

MP Election 2023: 72 सीटों ने बढ़ाई धड़कन, यहां महिलाओं ने किया 80% से ज्यादा मतदान, दोनों दलों के अपने दावे

Sun, 19 Nov 2023 07:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Nov 2023 07:40 PM IST
सार



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में 72 सीटों पर महिलाओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान किया है। इन सीटों पर ही सबकी नजर है।

विज्ञापन
MP Election 2023: 72 seats increased their heartbeat, here women voted more than 80%, both parties have their
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान हो गया है। अब अलग-अलग अटकलें लग रही हैं। प्रदेश में महिलाओं ने बंपर मतदान किया है। प्रदेश की 230 सीटों में से 72 सीटों पर महिलाओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान किया है। इन सीटों पर ही सबकी नजर रहने वाली है। महिलाओं के मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। पिछले 2018 चुनाव के मतदान को देखें तो 41 सीटों पर महिलाओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान किया था। इसमें से 27 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा को सिर्फ 12 और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। भाजपा को इन सीटों पर लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है तो कांग्रेस भी अपनी नारी सम्मान योजना से उम्मीद लगाए बैठी है। हालांकि इस बार दोनों ही पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन


इन सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
जावद, नीमच, मनासा, सुवासरा, मल्हारगढ़, जौरा, सैलाना, रतलाम ग्रामीण, बड़नगर, बदनावर, थांदला, राजपुर, कसरावद, महेश्वर, बागली, सोहागपुर, पिपरिया, बासौदा, बुदनी, आष्टा, इछावर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर, सुसनेर, शाजापुर, कालापीपल, सोनकच्छ, हाटपिपलिया, गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाड़रवाड़ा, जुनारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर, छिंदवाड़ा, परासिया, पांढुर्णा, मुलताई, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, टिमरनी, हरदा, सिवनी मालवा, सिहोरा, शाहपुरा, डिंडौरी, बिछिया, निवास, मंडला, बैहर, लांजी, परसवाड़ा, बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, बरघाट, सिवनी, क्योलारी, लखनादौन, राघौगढ़, विजयपुर, पिछौर, पृथ्वीपुर, जयसिंहनगर, जैतपुर, पुष्पराजगढ़, बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed