फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: 15 months of government to complete the unfinished works, know the old promises that were no

MP Election: 15 माह की सरकार के अधूरे कामों को पूरा करने का वचन,जानिए कांग्रेस की पुराने वादे जो नहीं हुए पूरे

Tue, 17 Oct 2023 04:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

कांग्रेस ने 2018 में 112 पन्ने के वचन पत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी। इसमें कई प्रमुख वादे अभी वादे अधूरे हैं। कांग्रेस की तरफ से इस बार फिर अपने कई अधूरे वादे पूरा करने का वचन दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: 15 months of government to complete the unfinished works, know the old promises that were no
कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 के लिए अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इसमें 15 माह की सरकार के अधूरे कामों को भी पूरा करने का वचन जारी किया है। कांग्रेस ने 2018 में 112 पन्ने के वचन पत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी। इसमें कई प्रमुख वादे अभी वादे अधूरे हैं। कांग्रेस की तरफ से इस बार फिर अपने कई अधूरे वादे पूरा करने का वचन दिया है। 
विज्ञापन


बेरोजगारी भत्ते देने का फिर वादा 
कांग्रेस ने पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की न्यूनतम सीमा 2500 रुपए और अधिकतम सीमा चार हजार रुपए करने का वादा किया था। इस वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया था। सरकार ने इस बार युवाओं को रोजगार देने के लिए समग्र युवा रोजगार नीति बनाने का वादा किया है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अधिकतम दो वर्ष तक 1500 से तीन हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे।   
विज्ञापन

दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा 
कांग्रेस ने पिछली बार 75 हजार 800 करोड़ के कर्ज माफी का वादा किया था। इसमें कांग्रेस सिर्फ 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। इस बार कांग्रेस ने फिर दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वादा किया है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस लिए जाने का वादा किया था। इस पर कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें कुछ मामले ही वापस हो पाए। किसानों को डीजल-पेट्रोल खरीद में छूट देने का वादा किया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो पाया। नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा पूरा नहीं हो पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को नहीं दिए स्मार्टफोन 
कांग्रेस ने पिछली साल महिलाओं को सुरक्षा के लिए स्मार्ट फोन देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया। इस बार महिला सुरक्षा एप इंस्टॉल कराने का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं को स्मार्ट कार्ड और हेल्थ कार्ड भी जारी नहीं हो पाया। इस बार महिलाओं का 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा का वादा किया गया है। निराश्रित महिलाओं की पेंशन 300 से बढ़ाकर एक हजार करने का वादा किया था। इसे बढ़ाकर 600 रुपए किया गया। इस बार फिर इसे बढ़ाकर 1200 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया है। इसके अलावा विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू करने का वादा किया था। यह वादा पूरा नहीं हुआ। इस बार फिर वादा किया है। ओलंपिक में गोल्उ जीतने वाले को 51 हजार रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाया है। प्रांतीय ओलंपिक खेलों के आयोजन भी नहीं हो पाया।  


श्रीराम वन गमन पथ का वादा 
रामपथ गमन का प्रदेश की सीमा तक निर्माण। इसका काम शुरू हुआ, लेकिन बंद हो गया। अब फिर प्रदेश में श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने का वादा किया है। इसके अलावा परिक्रमा पथ पर हर 15 किमी पर विश्राम स्थल बनेगा। यह वादा अधूरा ही रहा। वहीं, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया विभाग खोलने का वादा किया, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया। 

यह भी वादे रहे अधूरे 
- जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई
- विधान परिषद का गठन
- वकीलों, पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम
- नया सवेरा कार्यक्रम में रसोई गैस पर 100 रुपए की छूट।
- सीवेज सफाई कर्मियों का 25 लाख तक का बीमा।
- एससी-एसटी को जमीन का मालिकाना हक।
- एससी-एसटी को ठेकों और सरकारी खरीद में 30 फीसदी आरक्षण।
- संवैधानिक संस्थाओं के चयन में एससी-एसटी-ओबीसी का प्रतिनिधित्व अनिवार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed