फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: 10 relatives of former chief ministers in the state are in the fray, six from BJP and four f

MP Election 2023: प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों के 10 रिश्तेदार मैदान में, छह BJP तो चार कांग्रेस प्रत्याशी

Sun, 29 Oct 2023 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Oct 2023 01:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्रियों के 10 रिश्तेदार की किस्मत दांव पर है। इसमें छह भाजपा तो तचार कांग्रेस से मैदान में उतरे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: 10 relatives of former chief ministers in the state are in the fray, six from BJP and four f
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सभी 230 सीटों पर मुकाबलें लॉक हो गए हैं। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के 10 रिश्तेदार भी मैदान में है। इसमें भाई, बेटे, पोता और बहू शामिल है। भाजपा की तरफ से ध्रुवनारायण सिंह, विक्रम सिंह, ओम प्रकाश सखलेचा, सुरेंद्र पटवा, राहुल लोधी, कृष्णा गौर है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से दीपक जोशी, अजय सिंह राहुल, लक्ष्मण सिंह और जयवर्धन सिंह की किस्मत दांव पर है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद सिंह के बेटे ध्रुव नारायण सिंह भोपाल मध्य सीट से प्रत्याशी है। वहीं, उनके पोते और ध्रुव नारायण सिंह के भतीजे विक्रम सिंह सतना जिले की रामपुर बघेलानसीट से किस्तम अजमा है। गोविंद सिंह प्रदेश के छठवें मुख्यमंत्री थे। वहीं, प्रदेश के 11वें सीए वीरेंद्र कुमार सखलेचा के बेटे और मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा नीमच जिले की जावद सीट से चुनाव मैदान में है। वहीं, भाजपा ने प्रदेश के 12वें सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा को भी रायसेन जिले की भोजपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश की 22वीं सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को टीकमगढ़ की खरगापुर सीट से भाजपा ने प्रत्यााशी बनाया है। इसके अलावा 23वें सीएम बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर गोविंदपुरा सीट से फिर चुनाव मैदान में है। 
विज्ञापन

  
वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश के 10वें सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी देवास जिले की खातेगांव सीट से चुनाव लड़ रहे है। वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा 13वें सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल सतना जिले की चुरहट सीट से चुनाव लड़ रहे है। वहीं, 20वें सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह गुना जिले के चाचौड़ा और बेटे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ सीट से प्रत्याशी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed