फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime Katni Woman Kills Husband With The Help Of Lover And Cousin

MP Crime: पति संग नहीं जाना था ससुराल, प्रेमी और मुंहबोले भाई के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Fri, 19 Jan 2024 04:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:41 PM IST
सार

Katni Murder News: कटनी में 16 जनवरी को जो लाश मिली थी, उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है। उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और मुंहबोले भाई के साथ मिलकर हत्या की थी।   

विज्ञापन
MP Crime Katni Woman Kills Husband With The Help Of Lover And Cousin
पुलिस हत्या के आरोपियों को साथ ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक रमाकांत पटेल की हत्या की साजिश उसकी ही पत्नी ने रची थी। इसे उसने अपने प्रेमी और मुंहबोले भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

विज्ञापन


विजयराघवगढ़ थानांतर्गत ग्राम बंजारी के पास 16 जनवरी की शाम एक अज्ञात शव वन परिक्षेत्र से लगी मेड़ के पास मिला था। इसकी जानकारी लगते ही टीआई अनूप सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखते हुए हत्या के पहलू से जांच शुरू कर की दी गई थी। एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर एफएसएल की टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित डॉग स्क्वॉड को भेजकर मामले की जांच करवाई गई। मृतक की फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्ती के लिए आस-पास के क्षेत्रों में भेजा गया था। पता चला कि मृतक का नाम रमाकांत पटेल, 23 वर्ष, है जो धनवाही ग्राम बदेरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि लंबे वक्त से मायके में रह रही पत्नी को लेने बेटा 15 जनवरी को ससुराल के लिए निकला था। इस पर पुलिस ने मृतक के ससुराल पहुंचकर पूछताछ शुरू की। इसमें पता चला कि पत्नी राखी पटेल की अपने पति रमाकांत पटेल से नहीं बनती थी। इसके पीछे वजह यह थी कि राखी अपने प्रेमी विनय  यादव से बातचीत किया करती थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी विनय यादव को हिरासत में लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका राखी पटेल और उसके मुंहबोले भाई राजकुमार पटेल के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि अंधे हत्याकांड के मामले पर तीन आरोपी पकड़े हैं। मृतक की पत्नी राखी पटेल खुद साजिशकर्ता है। आरोपी ने अपने भाई राजकुमार पटेल और प्रेमी विनय यादव के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटनी से नारायण गुप्ता की रिपोर्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed