फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime Brother-in-law burnt brother wife alive by pouring petrol woman died in Ratlam

MP Crime: जेठ ने भाई की पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, महिला की मौत, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Sat, 23 Dec 2023 10:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 10:35 PM IST
सार

MP Crime: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने भाई की पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन
MP Crime Brother-in-law burnt brother wife alive by pouring petrol woman died in Ratlam
मृतक महिला और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के ग्राम ढोढर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ पहले मारपीट की। बाद में घर से बाहर लाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जावरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इधर, महिला की हत्या से नाराज महिला के परिजनों ने जावरा एसडीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर आरोपी का मकान तोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निर्मला के पति प्रकाश ने किसी कारण से रतलाम शहर के सालाखेड़ी चौराहे के समीप करीब 10 महीने पहले खुदकुशी कर ली थी। निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ढोढर स्थित ससुराल में ही रह रही थी। मृतका का जेठ आरोपित सुरेश यह मानता था कि उसके छोटे भाई प्रकाश ने निर्मला की वजह से ही आत्महत्या की थी। इसके चलते वह उससे रंजिश रखता था और आए दिन निर्मला से झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपित सुरेश ने शनिवार दोपहर को पहले महिला के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की और फिर उसे घर से बाहर लेकर आया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मामले की जांच जारी
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित जेठ को हिरासत में लेकर थाने ले गए। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। महिला के परिजन जावरा एसडीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए और आरोपी का मकान तोड़ने की मांग करने लगे। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि आरोपित जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


तीन दिन में महिला को जलाने की दूसरी घटना
तीन दिन में महिला को जलाने का जिले में यह दूसरा मामला है। इसके पहले बुधवार रात नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथगढ़ में मांगूबाई की हत्या कर उसे जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि मांगूबाई की हत्या गांव के ही आरोपित कन्हैयालाल और उसके चार अन्य साथियों ने मिलकर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed