फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Covid 19 vaccination second dose 55 lakhs people need the second dose but in whole May only 1 lakh will be vaccinated every day

मध्यप्रदेश: कोविड वैक्सीन की कमी से मई में रोज सिर्फ 1 लाख को लगेगा टीका, 55 लाख लोगों को दूसरे डोज की जरूरत

Mon, 17 May 2021 02:53 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 17 May 2021 02:53 PM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार मई के अंत तक मध्यप्रदेश में हो जाएगी वैक्सीन की कमी। फिलहाल सप्ताह के केवल 4 दिन ही राज्य में वैक्सिनेशन हो रहा है लेकिन सरकार का कहना है कि हम 19 मई के बाद हर दिन सिर्फ एक लाख लोगों को ही टीका लगा पाएंगे। फिलहाल, प्रदेश सरकार के पास 10 लाख वैक्सीन की डोज है।

विज्ञापन
MP Covid 19 vaccination second dose 55 lakhs people need the second dose but in whole May only 1 lakh will be vaccinated every day
कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश की तरह मध्यप्रदेश भी इस समय कोविड वैक्सीनेशन की कमी से जूझ रहा है। फिलहाल राज्य में टीकाकरण के दो स्तर बने हुए हैं। पहले स्तर में 45 से ज्यादा उम्र वालों को और दूसरे स्तर में 18 से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगनी है। इन दोनों स्तरों पर हर व्यक्ति को दो खुराकों में वैक्सीन दिया जाना है, लेकिन वैक्सीन की कमी इस काम में सबसे बड़ी बाधा है। प्रदेश में फिलहाल टीकाकरण के लिए दो वैक्सीन लगाई जा रही हैं। पहली वैक्सीन कोविशील्ड और दूसरी कोवैक्सीन है। केंद्र सरकार से जो वैक्सीन की खेप मध्यप्रदेश को मिली है या मिलने वाली है वह 45 से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी जबकि राज्य सरकार जो वैक्सीन खरीदेगी वह 18 से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि इस महीने (मई) के अंत तक मध्यप्रदेश वैक्सीन की कमी से जूझेगा। 

विज्ञापन


फिलहाल  उपलब्ध है 10 लाख कोरोना वैक्सीन
राज्य में फिलहाल सप्ताह के केवल 4 दिन ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है, लेकिन सरकार का कहना है कि वह 19 मई के बाद हर दिन सिर्फ एक लाख लोगों को ही टीका लगा पाएगी। फिलहाल, मध्यप्रदेश सरकार के पास 10 लाख वैक्सीन का डोज है। इसमें कोविशील्ड और दूसरी कोवैक्सीन दोनों टीके शामिल हैं। 
विज्ञापन


अब ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ होगा वैक्सीनेशन
आंकड़ों के अनुसार अभी भी 1.05 लाख हेल्थ वर्कर्स, 1.39 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 से अधिक उम्र के 52.63 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी बाकी है। सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार यदि वैक्सीनेशन होता है, तब भी 45 से अधिक उम्र वालों को दूसरा डोज लगने में दो से तीन महीने लग जाएंगे। सरकार ने बताया है कि डोज को बेकार होने से बचाने के लिए अब वेटिंग और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के अंत तक केंद्र सरकार मुहैया कराएगी टीके
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश को 31 मई तक केंद्र सरकार से कोविशील्ड की 10.46 लाख और कोवैक्सीन की 3.49 लाख डोज मिलेगी। इसके अलावा राज्य सरकार केवल कोविशील्ड की 4.24 लाख डोज खरीदेगी। सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्य सरकार से कहा है कि वह मध्यप्रदेश को मई के अंत तक 9 लाख डोज दे सकती है, जिसके लिए उसे 23 करोड़ रुपये राज्य सरकार से मिल चुके हैं। सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट को 10 लाख डोज का ऑर्डर जून में दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed