फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 15 new patients were found, 6 in Indore and 5 positive in Bhopal, CM took review meeting

MP Corona Update: 15 नए मरीज मिले, इंदौर में 6 तो भोपाल में 5 पॉजिटिव, सीएम ने ली समीक्षा बैठक

Sun, 19 Dec 2021 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 04:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए हैं। 182 मरीजों का उपचार चल रहा है। शनिवार को 14 लोग बीमारी से उबरकर घर लौटे। इंदौर में 6 पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं भोपाल में पांच संक्रमितों की पहचान हुई है। सागर में 3 मरीज मिले हैं।
 

विज्ञापन
MP Corona Update: 15 new patients were found, 6 in Indore and 5 positive in Bhopal, CM took review meeting
मध्य प्रदेश में मिले 15 नए मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए हैं। 182 मरीजों का उपचार चल रहा है। शनिवार को 14 लोग बीमारी से उबरकर घर लौटे। इंदौर में 6 पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं भोपाल में पांच संक्रमितों की पहचान हुई है। सागर में 3 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, UAE और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। पिछले 31 दिन में MP में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित और 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान चुकी है।
विज्ञापन


सीएम ने दिए निर्देश
कोरोना को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए और बेहतर उपाय किए जाएं। ओमिक्रॉन के केस मध्यप्रदेश में अभी नहीं हैं, लेकिन अन्य राज्यों की स्थिति देखते हुए प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी रखें। प्रदेश में प्रथम टीकाकरण के डोज में 9 जिलों में 90 प्रतिशत से कम लोगों को टीका लगाया गया है। इन जिलों के प्रभारी अधिकारी ध्यान देकर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाएं। कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले वर्तमान में अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ी है। बिस्तरों की संख्या और अधिक बढ़ाने  एवं कोविड उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों को भी चयनित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए हम प्रदेश में कोई भी रिस्क नहीं ले सकते। पिछली बार जो हानि हुई उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहते हैं। लोग अनावश्यक भीड़ न लगाएं, मास्क लगाएं एवं कोरोना से बचाव की अन्य सभी सावधानियां रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed