फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress retaliates on Pragya: Narendra Saluja said MP insulted women and elders, apologize

एमपी कांग्रेस का सांसद प्रज्ञा पर पलटवार: नरेन्द्र सलूजा बोले सांसद ने महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान किया, माफी मांगें

Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने सांसद के बयान को महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान बताया है। साथ ही भाजपा को हिजाब को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करने को कहा है।
 

विज्ञापन
MP Congress retaliates on Pragya: Narendra Saluja said MP insulted women and elders, apologize
कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने बयान जारी कर कहा कि सांसद का बयान अजीबोगरीब है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने बयान जारी कर कहा कि सांसद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान अजीबोगरीब है। उन्होंने कहा कि परदा उससे रखना चाहिए, जिसकी कुदृष्टि से डर हो। सलूजा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में कई धर्मों में महिलाएं परदा और घूंघट लेती हैं तो क्या वह किसी की कुदृष्टि से बचने के लिए परदा लेती हैं। वह तो अपने परिवार में बड़े-बुजुर्गों के सम्मान में परदा लेती हैं। सांसद का बयान महिलाओं और बुजुर्गों को अपमान है। उन्होंने अपने बयान से भारतीय संस्कृति और परंपरा को चुनौती दे दी है। प्रज्ञा ठाकुर की ऊल-जलूल बयान देना आदत बन चुकी है।
विज्ञापन


सलूजा ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि एक तरफ भाजपा की सरकार कहती है कि हमने हिजाब के ऊपर कोई बैन नहीं लगाया। दूसरी तरफ प्रज्ञा ठाकुर का हिजाब को लेकर बयान आया है। इससे साफ है कि भाजपा का या तो अपने नेताओं पर नियंत्रण नहीं है या हिजाब को लेकर वह दो नीतियों पर चल रही है। इस पर भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी हिजाब को लेकर ठोस नीति क्या है। सलूजा ने कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान और उनकी भाषा महिला होने के नाते उनको शोभा नहीं देती। उन्होंने अपने बयान से महिलाओं के साथ ही बढ़े बुजुर्गों का भी अपमान किया है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहा था प्रज्ञा सिंह ने
बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि सनानत धर्म में महिलाओं की पूजा होती है, लेकिन जिनके घरों में बहन का नाता नहीं है। जिनके घरों में बुआ-मौसी की लड़की, पिता की पहली पत्नी की लड़की... सबसे शादी कर सकते हैं, उन्हें घर में हिजाब पहनना चाहिए। जहां हिजाब पहनना है, वहां खिजाब लगाकर रखेंगे। जहां खिजाब लगाना है, वहां हिजाब पहनेंगे। यदि उल्टा करोगे तो उल्टा ही होगा। आप अपने मदरसों में हिजाब लगाओ, खिजाब लगाओ, हमें कोई मतलब नहीं। लेकिन आप देश के बाकी स्कूल-कॉलेजों का अनुशासन बिगाड़ेंगे तो यह हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed