{"_id":"620e66ee82494d78dc5e465c","slug":"mp-congress-organization-election-program-continues-state-president-will-be-elected-between-july-21-and-august-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी कांग्रेस: संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी, 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी कांग्रेस: संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी, 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
Thu, 17 Feb 2022 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:47 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और पूरे संगठन के चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। मध्य प्रदेश संगठन चुनाव के लिए प्रोविंशियल रिटर्निंग ऑफिसर पीआरओ बनाए गए डॉक्टर रामचंद्र खूंटिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश संगठन चुनाव के लिए प्रोविंशियल रिटर्निंग ऑफिसर पीआरओ बनाए गए डॉक्टर रामचंद्र खूंटिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जानकारी दी कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और पूरे संगठन के चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है।
रामचंद्र खूंटिया ने बताया कि 31 मार्च 2022 तक सदस्यता का काम पूरा कर लिया जाएगा। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच चुनाव में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 16 अप्रैल से 31 मई के बीच अध्यक्ष और प्राथमिक समितियों की कार्यकारिणी और ब्लाक कमेटियों का चुनाव होगा। ब्लॉक कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारणी कमेटी तथा पीसीसी के एक सदस्य का चुनाव होगा। दूसरे चरण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव 1 जून से 20 जुलाई के बीच होगा, 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा पीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी तथा एआईसीसी सदस्यों का चुनाव होगा, 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 के बीच राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा।
खूंटिया ने बताया कि उनके साथ चक्रवर्ती शर्मा, तरुण त्यागी और क्रांति शुक्ला को एपीआरओ बनाया गया है। शुक्ला के पास ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के 25 जिलों का प्रभार होगा। तरुण त्यागी के पास भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित 22 जिलों का प्रभार है। चक्रवर्ती शर्मा के पास उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, धार, झाबुआ सहित 21 जिलों का प्रभार है।