{"_id":"18f12155c17e4cf03e9a15f55ce61fab","slug":"mp-congress-file-petition-against-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रामदेव के मध्यप्रदेश में घुसने पर पाबंदी लगाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रामदेव के मध्यप्रदेश में घुसने पर पाबंदी लगाओ'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग से रामदेव के खिलाफ शिकायत कर प्रदेश में घुसने पर पाबंदी की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी ने आयोग से मांग की है कि चुनाव होने तक मध्यप्रदेश में रामदेव के आने पर रोक लगाई जाए।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग में दायर शिकायत में कहा कि रामदेव ने खजुराहो में खुद को चुनाव आयोग की ओर से ब्रैंड ऐंबेस्डर बताया।
कांग्रेस का आरोप है कि रामदेव ने योगसभा के दौरान यूपीए के मंत्रियों को राक्षसों के नाम से संबोधित किया। कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया का कहना है कि रामदेव प्रदेश भर में घूम-घूमकर बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गृहमंत्री उमाशंकर सिंह और सहकारिता मंत्री गौरी शंकर बिसेन के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लघंन का आरोप लगाया है।
कांग्रेस का आरोप है कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट को तोड़ा गया है, जिसके लिए इनको सजा मिलनी चाहिए।
