फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp congress chief likens chouhan to 'kans';demands resignation

'कंस मामा हैं शिवराज सिंह चौहान'

Sat, 22 Feb 2014 07:53 AM IST
अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 22 Feb 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
mp congress chief likens chouhan to 'kans';demands resignation

मध्य प्रदेश में खुद को बच्चों का मामा कहलाना पसंद करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश कांग्रेस ने कंस करार दिया है।

विज्ञापन


इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित चार वर्षीय बच्ची का हाल मालूम करने आए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अरुण यादव ने चौहान को ‘कंस मामा’ बताते हुए कहा कि उनके शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम रहे हैं।

यादव ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चौहान खुद को लड़कियों के मामा कहलाना पसंद करते हैं, मगर वही लड़कियां अपने मामा के शासन में सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोक पाने में विफल रहने पर कांग्रेस चौहान के इस्तीफे की मांग करती है और वैसे भी उन्हें इस पद पर बने रहने का नैतिकता हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed