फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Targets Congress: Shivraj said Binod is watching, these Congressmen are now doing politics even on the t

Har Ghar Tiranga Campaign: शिवराज बोले- देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं

Fri, 05 Aug 2022 04:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 04:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने पंचायत वेब सीरीज के चर्चित डायलॉग के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है।  

विज्ञापन
MP CM Targets Congress: Shivraj said Binod is watching, these Congressmen are now doing politics even on the t
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने चर्चित वेब सीरीज पंचायत के डायलॉग का इस्तेमाल कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया-  देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत वेब सीरीज के डायलॉग से कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। इससे पहले कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है। कमलनाथ ने कहा कि आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें आजादी के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाना है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed