वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने तोड़ी चुप्पी, 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है'
सीएम शिवराज का कथित वीडियो क्लिप वायरल, कमलनाथ सरकार गिराने की कर रहे बात
लगातार सियासी हमले के बीच अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऑडियो क्लिप पर जारी घमासान के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है।
पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 11, 2020
क्यों?
बोलो, सियापति रामचंद्र की जय! 🙏🏽
क्या है वीडियो क्लिप में
इस वीडियो में शिवराज सिंह कथित रूप से कह रहे हैं- केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए, नहीं तो ये बर्बाद कर देगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना क्या सरकार गिर सकती थी? दूसरा तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है कि धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने दिया है, जबकि सच यह है कि धोखा कांग्रेस ने दिया है। आप बताइए, अगर तुलसी विधायक नहीं बने तो क्या मैं सीएम रहूंगा, क्या प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी?
मुख्यमंत्री के भाषण का कथित वीडियो क्लिप तेजी से वायरल होने के बाद उनपर सियासी हमले तेज हो गए। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा है।
