फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh (MP) News: Madhya Pradesh CM Shivraj singh chouhan alleged audio tape goes virul

सीएम शिवराज का कथित वीडियो क्लिप वायरल, कमलनाथ सरकार गिराने की कर रहे बात

Wed, 10 Jun 2020 04:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Wed, 10 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh (MP) News: Madhya Pradesh CM Shivraj singh chouhan alleged audio tape goes virul
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के माहौल में सियासी नूराकुश्ती का दौर और जोर पकड़ रहा है। उपचुनाव की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक कथित वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें वह कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने का फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया था। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट साथ नहीं देते तो कमलनाथ सरकार को नहीं गिरा पाते।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है यह बात उन्होंने दो दिन पहले इंदौर में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी। कहा जा रहा है कि रेसीडेंसी कोठी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि अगर तुलसी सिलावट उप-चुनाव में विधायक नहीं बन पाए तो क्या वे मुख्यमंत्री रह पाएंगे, क्या प्रदेश में भाजपा की सरकार रह पाएगी? इस पर कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया नहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के भाषण का कथित आडियो क्लिप तेजी से वायरल होने के बाद उनपर सियासी हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा है। 

क्या है क्लिप में 
इसमें शिवराज कथित रूप से कह रहे हैं- केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए, नहीं तो ये बर्बाद कर देगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना क्या सरकार गिर सकती थी? दूसरा तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है कि धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने दिया है, जबकि सच यह है कि धोखा कांग्रेस ने दिया है। आप बताइए, अगर तुलसी विधायक नहीं बने तो क्या मैं सीएम रहूंगा, क्या प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी?  


तन्खा ने बोला हमला 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस कथित ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद देश के जाने-माने वकील व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि अगर यह ऑडियो सही है तो देश के लिए अत्यंत शर्मनाक है। केंद्र के षड्यंत्र से विपक्ष की राज्य सरकारें गिराना भाजपा की अल्पकाल में जीत जरूर है, मगर हमारे संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों की हार है। पैसे के दम पर सरकारें बनाना और गिराना छोटी मानसिकता का प्रतीक है।




पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साधा निशाना 
इस क्लिप के वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज व भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झूठ की पोल अब सबके सामने खुल चुकी है। 



(नोट- हम ऐसे किसी ऑडियो या वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करते हैं)  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed