फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM shivraj singh chouhan attacks rahul gandhi, kamal nath counters shivraj

सीएम शिवराज का राहुल गांधी पर वार, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का पलटवार, एमपी में चढ़ा सियासी पारा

Thu, 03 May 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 03 May 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
MP CM shivraj singh chouhan attacks rahul gandhi, kamal nath counters shivraj
शिवराज सिंह चौहान
सियासी बयानबाजी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा तो प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कमलनाथ ने भी धारधार पलटवार किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा कि कुछ लोग 15 साल भी लगातार बोले तो भी उनके अलावा किसी को कुछ समझ नहीं आएगा। चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश आज इसी हालत से गुजर रहा है। शिवराज सिंह चौहान पिछले 13 सालों से वही रटा रटाया बोल रहे हैं, जो किसी को समझ में नहीं आता और जमीन पर कुछ दिखाई भी नहीं देता। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी राहुल के पीएम मोदी पर दिए गए बयान और फिर मोदी के पलटवार के बाद शुरू हुई है। राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें संसद में 15 मिनट बोलने का समय दिया जाए तो पीएम मोदी उनके सामने खड़े नहीं रह पाएंगे। इस पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि राहुल गांधी बिना लिखा हुआ 15 मिनट बोलकर दिखाएं, चाहें तो अपनी मां की मातृभाषा में ही बोलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल और पीएम के बीच हुए इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को निशाना बनाना शुरू किया। 

भाजपा हटाओ-मध्यप्रदेश बचाओ

MP CM shivraj singh chouhan attacks rahul gandhi, kamal nath counters shivraj
कमलनाथ
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में हर कांग्रेसी कार्यकर्ता 'भाजपा हटाओ-मध्यप्रदेश बचाओ' के नारे के साथ अपने इलाके के लोगों के बीच जाएं और पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों और वादा खिलाफी को जनता के बीच ले कर जाएं और शिवराज के कुशासन से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाने का अभियान चलाएं। 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और लीगल सेल के सदस्य विवेक तन्खा ने सीएम चौहान के राहुल के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "मैं पीएम की डिग्री की तलाश कर रहा हूं। आरटीआई में भी जानकारी नहीं मिल रही है।" 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश दौरे के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा का मध्यप्रदेश में हारना तय है। इसलिए भाजपा को मजबूत नीति बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed