फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Bypolls: Sachin Pilot accused Shivraj Singh Chouhan of conspiring to remove Congress Government

उपचुनाव: पायलट का आरोप, कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए शिवराज सिंह ने चली चाल

Sat, 31 Oct 2020 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, राजगढ़
पीटीआई, राजगढ़ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 31 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
MP Bypolls: Sachin Pilot accused Shivraj Singh Chouhan of conspiring to remove Congress Government
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को मार्च में हटाने और सत्ता में वापस आने के लिए चालें चलीं। पायलट ने मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन


इस रैली में उन्होंने कहा, राज्य की जनता ने भाजपा के 15 साल के शासन के बाद मध्यप्रदेश में साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया था। पायलट ने आगे कहा, 'हालांकि तीन बार मुख्यमंत्री (शिवराज सिह चौहान) रह चुके असंतुष्ट ही रहे और उन्होंने चालें खेलकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल कर ली।' हालांकि सचिन पायलट ने इस पर विस्तार से नहीं कहा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। पायलट ने दावा किया कि कृषि व्यवसाय से जुड़े सबसे अधिक लोगों ने मध्यप्रदेश में आत्महत्याएं की हैं। केंद्र के नए कृषि कानून मंडियों को बंद करने के लिए मजबूर कर देंगे जिससे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और इस क्षेत्र में कॉरपोरेट और उद्योगपतियों को लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर आवश्यक मुद्दों से हटकर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों के फसल ऋण माफ कर दिए थे। जबकि, भाजपा ने नौकरियों व निवेश का वादा किया लेकिन इसके बजाय वह मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम, चीन-पाकिस्तान-श्रीलंका के मुद्दे पर आ गई। 


वहीं, सत्ता में वापसी के लिए चौहान द्वारा चालें खेलने के आरोप पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि सचिन पायलट आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के आरोप निराधार और गलत हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार अपने अंतरविरोधों के कारण गिरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed