फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Byelection : Firing At Sumavali in Morena, A Youth injured, Digvijay Singh Said EVM Could Be Hacked

MP Byelection : मुरैना के सुमावली में फायरिंग, दिग्विजय बोले- हैक हो सकती है EVM

Tue, 03 Nov 2020 10:41 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 03 Nov 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
MP Byelection : Firing At Sumavali in Morena, A Youth injured, Digvijay Singh Said EVM Could Be Hacked
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मंलगवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान मुरैना के सुमावली में फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक के घायल होने की जानकारी मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम के हैक होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को ही मध्यप्रदेश में उपचुनाव कराने के लिए करीब 33 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की बात कही थी। सुरक्षा बल की तैनाती के बावजूद फायरिंग की घटना से प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लग गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुरैना के सुमावली इलाके में फायरिंग की यह घटना हुई है। इसमें एक युवक घायल बताया जा रहा है। इसके साथ ही फायरिंग की वजह से करीब एक घंटे के लिए मतदान रोके जाने की भी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीनों पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से यह सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि भारत और कुछ अन्य छोटे देश चुनावों में ईवीएम मशीन का उपयोग करते हैं, जबकि विकसित देश इसका इस्तेमाल नहीं करते। क्योंकि उन्हें इन मशीनों पर भरोसा नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार सुबह किए गए अपने ट्वीट में लिखा कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है। बता दें कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पहले भी ईवीएम मशीनों को लेकर सवाल उठाती रही हैं।


सत्यमेव जयते लिखकर दीं शुभकामनाएं
दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया है। सुबह 7.56 बजे किए गए इस ट्वीट में उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय श्री की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्यमेव जयते।
 
 

Congress Leader Digvijay Singh
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed