{"_id":"5897bb754f1c1b8f73e809cc","slug":"mp-buses-to-have-a-seat-reserved-for-lactating-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एमपी की बसों में होगी विशेष सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एमपी की बसों में होगी विशेष सीट
एजेंसी/ भोपाल
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
मध्य प्रदेश की सरकार ने बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं की निजता के मद्देनजर राज्य में बसों में विशेष सीट लगाने के आदेश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि ऐसी माताओं के लिए बसों में ऐसी एक सीट होनी चाहिए जो चारों ओर से ढका हुआ हो।
विज्ञापन
राज्य के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अपने बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सभी यात्री बसों में एक आरक्षित सीट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में आदेश दिए जा चुके हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर अमल करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि निजी बसों समेत सभी बसों में ड्राइवर की सीट के पीछे पहली सीट इसके लिए आरक्षित होगी। बस कंडक्टर को इसका प्रबंध करना होगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने महिलाओं के सम्मान के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बसों में यात्रा के दौरान महिलाओं का सम्मान बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

