{"_id":"6ad4af76faad1a93500addf2","slug":"mp-betul-khargone-cable-wire-theft-gangs-arrested-eight-accused-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध: बिजली तार और मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले दो गिरोह पकड़े, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध: बिजली तार और मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले दो गिरोह पकड़े, आठ गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन/बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन/बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:07 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बैतूल और खरगोन जिलों में बिजली तार और मोबाइल टावर केबल चोरी करने वाले दो गिरोहों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दोनों जिलों से चार-चार आरोपियों सहित कुल आठ लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने करीब 80 हजार रुपये की केबल और चार मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैतूल और खरगोन जिलों में बिजली तार और मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले दो गिरोह पकड़े गए हैं। बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिजली तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,200 मीटर बिजली का केबल तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त किए गए तार की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
वहीं, खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल टावरों से केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का रविवार को पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 40 हजार रुपए कीमत की 40 मीटर केबल वायर और चोरी में इस्तेमाल दो बाइक जब्त की गई हैं।
ये भी पढ़ें- हादसे की एक और कहानी: 15 लोगों की जान लेने वाला ट्रक गूगल मैप से देख रहा था रास्ता, चालक और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
तार चोरी की वारदात का यूं हुआ खुलासा
शाहपुर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी बिजली के खंभों से केबल उतारकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। क्षेत्र में तार चोरी की घटनाओं के संबंध में शाहपुर पुलिस थाने में दो केस दर्ज किए गए थे। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का तार बरामद कर लिया।
आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने भीरिया ढोल निवासी 33 वर्षीय अनिल सलाम, 32 वर्षीय मुकेश मरकाम, चिरमाटेकरी निवासी 28 वर्षीय सुमित सरियाम और भौरा की बिजली कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय संतराम परते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(e) और विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामले दर्ज किए हैं।
मोबाइल टावरों से केबल चोरी गिरोह के भी चार आरोपी गिरफ्तार; तीन वारदातें कबूलीं
खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल टावरों से केबल वायर चोरी करने वाले जिस गिरोह का रविवार को पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, उन्होंने बरुड़ थाना क्षेत्र में भी मोबाइल टावरों से चोरी की तीन वारदातें कबूल की हैं। उन्होंने नंदगांव रोड स्थित इंडस मोबाइल टावर से 25 एमएम की केबल वायर कटर से काटकर चोरी करना बताया। सिनखेड़ा, रोमचिचली और देवली के मोबाइल टावरों से भी केबल चोरी की वारदातें कबूल की गईं।
थाना प्रभारी दिनेशसिंह सोलंकी ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बरुड़ निवासी ललित कुमरावत, विजय उर्फ रिंजडा, राजेश और गुजरवाड़ी निवासी रमेश के नाम सामने आए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। चोरी कबूलने के बाद सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।