{"_id":"626b5d429da91e48326e7303","slug":"mp-auto-show-minister-rajvardhan-singh-dattigaon-said-electric-vehicle-policy-will-be-presented-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी ऑटो शो: मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा- इलेक्ट्रिक वाहन नीति को जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी ऑटो शो: मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा- इलेक्ट्रिक वाहन नीति को जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा
Fri, 29 Apr 2022 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर एक नीति पेश करेगी और इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने का प्रयास करेगी। गुरुवार को राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर एक नीति पेश करेगी और इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने का प्रयास करेगी। गुरुवार को राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव इसकी जानकारी दी।
औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन मंत्री ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, "हम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी औद्योगिक नीति को अंतिम रूप दे रहे हैं और इसे जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लॉन्च किया जाएगा। हम इस क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना चाहते हैं।"
विज्ञापन
तीन दिवसीय मध्य प्रदेश ऑटो एक्सपो में विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार की योजना इस एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपनी नीति पेश करने की है, लेकिन इसके कुछ बिंदुओं को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, इसे आयोजन के दौरान प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है, इसे मई-जून में रोल आउट किया जाएगा।
एक्सपो में वाहनों और उनके स्पेयर पार्ट्स के निर्माण में लगी 100 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि लोग बिना किसी प्रवेश शुल्क के यहां जा सकते हैं।
मंत्री दत्तीगांव ने वाहन, सेमी-कंडक्टर चिप और अन्य ऑटो पार्ट्स के निर्माण में शामिल उद्योगों को भी राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। पीथमपुर के पास स्थित नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (NATRAX) एशिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक है और निवेशक भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही पीथमपुर और मंडीदीप में वाहन निर्माण इकाईयों को 4,500 हेक्टेयर भूमि प्रदान कर चुकी है और नई इकाईयों के लिए पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है। मौजूदा वाहन निर्माण इकाईयां हर साल 1,500 करोड़ रुपये का निर्यात करती हैं और ये कारखाने दो लाख लोगों के लिए रोजगार पैदा कर रहे हैं।