फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: attack on RTI activist

एमपीः आरटीआई कार्यकर्ता पर फिर किया गया हमला

Tue, 19 May 2015 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 May 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
MP: attack on RTI activist

भाजपा शासित मध्यप्रदेश सूचना के अधिकार के योद्धाओं के लिए असुरक्षित बनता जा रहा है। प्रदेश में आरटीआई कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। ग्वालियर में सोमवार को फिर एक आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर के चेतकपुरी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी सोमवार को एसएसपी से मिलकर बाइक से वापिस घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक के निकट आकर एक पल्सर सवार युवक ने उन्हें चलती बाइक से धक्का देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके चलते आशीष बाइक सहित सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान पीछे से उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गया। आशीष ने शोर मचाया तो आरोपी पल्सर सवार युवक बाइक सहित भाग निकला। आशीष ने बताया कि पल्सर सवार युवक ने जानबूझकर उन्हें बाइक से धक्का देकर चोट पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आशीष एक जानेमाने आरटीआई कार्यकर्ता हैं, जिसके चलते उन्हें अकसर जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। इसी वजह से उन्हें सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed