{"_id":"6308b40c4240e326f7093ee6","slug":"mp-assembly-leaders-of-opposition-dr-govind-singh-commented-on-bjp-and-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कांग्रेस में सिंधिया दीमक की तरह थे, उनकी हैसियत जनता ने बता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कांग्रेस में सिंधिया दीमक की तरह थे, उनकी हैसियत जनता ने बता दी
Fri, 26 Aug 2022 05:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर कटाक्ष किया। गोविंद सिंह अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिंधिया सहित बीजेपी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
डॉक्टर गोविंद सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्प प्रवास पर उमरिया जिले में पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सिंधिया को दीमक की संज्ञा प्रदान करते हुए कहा, वह दीमक की तरह कांग्रेस में काम करते थे, जिससे लगातार पार्टी कमजोर हो रही थी। अब वह चले गए हैं तो कांग्रेस आजाद हो गई है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष गोविंद ने कहा, पूरे प्रदेश में भष्ट्राचार का बोलबाला है। प्रदेश की जनता कर्ज में डूबती जा रही है। बीजेपी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बीजेपी सरकार के आने से पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने विजन 2023 को लेकर बयान जारी करते हुए कहा, सिंधिया के कांग्रेस में रहने से पार्टी कमजोर हो रही थी। उनके जाने से पार्टी ग्वालियर और चंबल संभाग में मजबूत हो गई। उनकी हैसियत क्या है, वो जनता ने उनको बता दिया। सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है।
विज्ञापन
