फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP assembly election This congress candidate from Indore 1 has property of more than Rs 100 crores

मध्यप्रदेश चुनाव: इंदौर-एक से कांग्रेस उम्मीदवार 100 करोड़ से ज्यादा का मालिक

Sat, 10 Nov 2018 05:55 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sat, 10 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
MP assembly election This congress candidate from Indore 1 has property of more than Rs 100 crores
मध्यप्रदेश चुनाव
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शहर की एक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप पर्चा भरने वाले संजय शुक्ला ने खुद को 103.71 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का मालिक बताया है। इसके साथ ही वह 28 नवंबर को होने वाले चुनावों में किस्मत आजमा रहे प्रदेश के सबसे धनी प्रत्याशियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय में शुक्ला (49) के जमा कराये हलफनामे के मुताबिक वह 41.35 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 62.36 करोड़ रुपये है। हालांकि, उन पर अलग-अलग बैंकों, व्यक्तियों और वित्तीय संस्थाओं की 27.96 करोड़ रुपये की देनदारी भी है जिसमें उनके द्वारा लिए गए कर्ज शामिल हैं। इस 12वीं पास उम्मीदवार के नाम 2.03 करोड़ रुपये की सरकारी देनदारी भी है जिसे उन्होंने अपने हलफनामे में "विवादाधीन" बताया है। 
विज्ञापन


बहरहाल, जिस इंदौर-एक सीट से शुक्ला ने पर्चा भरा, उस सीट पर कांग्रेस ने बुधवार को जारी सूची में प्रीति अग्निहोत्री को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस घोषणा के फौरन बाद शुक्ला ने यह आरोप लगाते हुए इंदौर-एक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी कि इस सीट के टिकट को बेच दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हालांकि, महज 24 घंटे के भीतर बदले समीकरणों में कांग्रेस से चुनावी टिकट मिलने के बाद शुक्ला के सुर भी बदल गए हैं। उनके द्वारा पर्चा भरे जाने के बाद संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि क्या वह टिकट बिक्री के अपने पुराने आरोप पर कायम हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, आरोप तो सब लोग लगाते रहते हैं। मैं पहले अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं में बह गया था। 

बहरहाल, शुक्ला के साथ कांग्रेस की पूर्व में घोषित प्रत्याशी प्रीति अग्निहोत्री के साथ पार्टी के एक अन्य बागी उम्मीदवार कमलेश खंडेलवाल ने भी इंदौर-एक सीट से पर्चा भर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा कि हम तीनों एक ही कांग्रेस परिवार के लोग हैं। हम मिल-जुलकर मामला सुलझा लेंगे।

इंदौर-एक क्षेत्र में शुक्ला का मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक सुदर्शन गुप्ता से है। गुप्ता ने भी शुक्रवार को ही इस सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनावी पर्चा भरा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed