फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp_assembly_election_campaign

मध्य प्रदेश्ा में सोनिया और मोदी करेंगे तूफानी प्रचार

Tue, 12 Nov 2013 07:39 PM IST
जयप्रकाश पराशर/ ब्यूरो, भोपाल
जयप्रकाश पराशर/ ब्यूरो, भोपाल Updated Tue, 12 Nov 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
mp_assembly_election_campaign

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्य प्रदेश में तीन चुनावी सभाएं करेंगी। उनमें से एक सभा मेघनगर में 21 नवंबर को होगी। दो अन्य सभाएं खरगौन (15 नवंबर) और रीवा में होंगी।

विज्ञापन


झाबुआ जिले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया का घर ही बागियों के निशाने पर है। भूरिया अपनी भतीजी कलावती को भी बागी बनने से नहीं रोक पाए। थांदला से कलावती चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


कांग्रेस के निवर्तमान विधायक वीर सिंह भूरिया ने आरोप लगाया था कि कांतिलाल भूरिया ने जानबूझकर उनका टिकट काट दिया।

वीर सिंह ने यह आरोप भी लगाया था कि प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने उनका झूठा पत्र प्रस्तुत किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते। कांग्रेस ने गेंदल डामोर को थांदला से चुनाव में उतारा है, जो वीरसिंह के समधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब माना जा रहा है कि वीरसिंह को गेंदाल के पक्ष में काम करने के लिए मनाया जा रहा है। पहले कांतिलाल भूरिया के बारे में कहा जा रहा था कि वह अपने बेटे विक्रांत भूरिया को चुनाव मैदान में उतारने वाले हैं।

उनके खिलाफ यह शिकायत थी कि विक्रांत भूरिया थांदला में रहते ही नहीं। खरगौन अरुण यादव का क्षेत्र है।

मोदी एमपी में करेंगे 20 सभाएं  
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में करीब 20 सभाएं करेंगे। सत्ता विरोधी रुझान और बगावत से घबराई भाजपा अब नरेंद्र मोदी की सभाओं पर दाव लगा रही है।


मोदी करीब साढ़े तीन दिन का समय मध्य प्रदेश को देने वाले हैं। मोदी के अलावा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, उमा भारती, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और नितिन गड़करी भी चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं।

भाजपा ने मोदी की सभाओं के लिए ऐसे शहरी क्षेत्रों को चुना है जहां मोदी की अपील ज्यादा हो सकती है। खंडवा जिले में राजनाथ सिंह चार सभाएं करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed