फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   mother of two kicks her daughters in sagar district of mp husband record act and share it on social media police anger

वायरल वीडियो: मां ने एक साल की बेटी को पैरों से कुचला, 4 साल की बेटी के मुंह पर मारी लात

Sat, 13 Feb 2021 04:41 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 13 Feb 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
mother of two kicks her daughters in sagar district of mp husband record act and share it on social media police anger
बेटियों को पीटती एक निर्दयी मां - फोटो : Video Grab

कहते हैं मां प्यार की मूरत और पिता बच्चों की रक्षा कवच होते हैं। पिता बच्चों से विमुख हो सकता है लेकिन माता कभी विमाता नहीं हो सकती। वो हर तरह के दुख सहन करने के बाद भी अपने बच्चों को अच्छी तरह से पालती है। लेकिन लगता है कि मध्यप्रदेश के सागर जिले के बम्हौरी कलां गांव में रहने वाली जयंती बाई और उनके पति मोहन इस श्रेणी में नहीं आते हैं। 

विज्ञापन


जयंती बाई और मोहन दो बेटियों के माता-पिता हैं लेकिन लगता है इन्हें अपने बच्चों से थोड़ा सा भी प्यार नहीं है। इसका उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला जब जयंती का अपने पति मोहन से झगड़ा हो गया। गुस्सा उनके सिर पर इस कदर चढ़ा कि उसने एक साल की बेटी को पैर से कुचल दिया। वहीं दूध पी रही चार साल की दूसरी बेटी के मुंह पर लात मार दी।
विज्ञापन


पति मोहन बच्चों को बचाने की बजाय वीडियो बनाने में मशगूल रहा। वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद मोहन ने पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस के सामने दोनों ने आगे से झगड़ा न करने की बात कही है। उनके परिवार ने भी लिखकर दिया है कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने एक साल की बच्ची को गोद से उतारकर जमीन पर लिटाया और फिर उसके ऊपर पैर रख दिया। इसके बाद पास में ही बोतल से दूध पी रही चार साल की बच्ची को पास बुलाकर उसके मुंह पर लात मार दी। फिर वह वीडियो बना रहे अपने पति से कुछ कहती हुई दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed