फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother of seven children ran away with lover in Chhatarpur, Madhya Pradesh, husband and children reached to complain to SP

यह कैसा इश्क: 35 साल पुरानी शादी और सात बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, अनाज बेचकर पैसे भी ले गई

Thu, 28 Apr 2022 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 11:05 AM IST
सार

छतरपुर जिले में अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। यहां सात बच्चों की मां शादी के 35 साल बाद 20 साल के युवक के साथ फरार हो गई। पत्नी के भाग जाने के बाद पीड़ित पति शासन-प्रशासन से उसे खोजने की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन
Mother of seven children ran away with lover in Chhatarpur, Madhya Pradesh, husband and children reached to complain to SP
एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे पति और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार अंधा होता है, ऐसे ही एक अंधे प्यार का मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर सामने आया है। प्रेमी के प्यार में पागल 50 वर्षीय महिला अपने पति और 7 बच्चों को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। एसपी ऑफिस पहुंचे महिला के पति और 4 बच्चों ने ये दास्तां सुनाई।
विज्ञापन


शादी के 35 साल बाद प्रेमी संग फरार हुई
कलेक्ट्रेट और SP आफिस पहुंचे हरिमोहन सेन (उम्र 55 साल) ने बताया कि 35 साल पहले उनकी शादी संजू सेन से हुई थी, संजू की वर्तमान में उम्र 50 साल हैं। शादी से दोनों के सात बच्चे हैं। जिनमें दो तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं। वही दो बेटियां और दो बेटे माता-पिता के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर के घर चलाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


खेत में कटाई के दौरान बढ़ी नजदीकियां 
बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में वे सटई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुरा पंचायत के चढेरनपुरवा में किसान के खेतों की कटाई करने गई थी, इसी दौरान उसकी पहचान 20 साल के महेश सेन से हुई। महिला कटाई खत्म करने के बाद उसी लड़के के साथ फरार हो गई। अपनी मां के फरार होने के बाद उसके बेटों ने महेश सेन के घर जाकर उसके परिजनों से पूछा तो महेश सेन की मां ने महिला के बेटों को खरी खोटी सुना के भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने से पहले बेचा अनाज
महिला के पति मनमोहन और बच्चों के अनुसार उन्होंने मेहनत कर खेतों में कटाई के दौरान साढ़े 3 बोरा गेहूं और आधा बोरा तिली मजदूरी में मिली थी और कुछ नगद रुपये भी थे, महिला ने भागने के पहले अनाज बेच दिया और घर में रखे नगद पैसे लेकर वह फरार हो गई। परिवार के सदस्य अब दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए हैं।

एसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा परेशान पति
पत्नी के भागने के बाद पीड़ित पति मंगलवार को पत्नी के भागने और साथ भागने वाले युवक की शिकायत लेकर सटई थाना की पड़रिया चौकी पहुंच और शिकायती आवेदन दिया, चौकी में उसका आवेदन ले लिया गया लेकिन  रिसीविंग नहीं दी गई, जिसके बाद वह 25 अप्रैल को परिवार समेत छतरपुर SP ऑफिस आया, यहां भी पीड़ित क शिकयत आवेदन ले लिया गया लेकिन उसकी रिसीविंग नहीं दी गई।

पत्नी की तलाश में भटक रहा पति
पीड़ित पति ने बताया कि अब मैं मेरा परिवार,मेरे बच्चे पत्नी की तलाश में आंसू बहाते दर-दर भटक रहे हैं और शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि मेरी पत्नी को तलाश कर मुझे वापस दिलाया जाए और आरोपी महेश सेन को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि सनद रहे और आगे किसी और के साथ ऐसा न कर सके किसी का परिवार बर्बाद न हो।


वहीं, मामले में डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि जानकारी मिली है। अगर थाने या हमारे पास ऑफिस में शिकायती आवेदन आया होगा तो मामले की जांच कर विधि संवत कार्रवाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed