फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mother in mp left new born child in cold on highway

नवजात बच्चे को बोरे में बांधकर हाइवे पर छोड़ गई मां

Sat, 21 Jan 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
mother in mp left new born child in cold on highway
भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के झरखेड़ा गांव में एक निष्ठुर मां रात के अंधेरे में अपने नवजात बच्चे को हाइवे किनारे बोरे में बांधकर छोड़ गई। अब उस बच्चे को गांव वालों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया है और उसका इलाज सीहोर के जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


भूख और ठंड से ठिठूर रहा था बच्चा

गांव वालों और पुलिस ने जब बोरे की रस्सियां खोली तो भूख से बेहाल और ठंड से ठिठूर रहा बच्चा रो रहा था।  अब उस बच्चे को गोद लेने के लिए पुलिस के पास भोपाल और आसपास के कस्बों से दर्जनभर फोन आ चुके हैं। कोर्ट तय करेगी कि बच्चा किसे गोद मिलेगा। पुलिस ने बच्चे को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि कोई बिन ब्याही मां ने बच्चे को ऐसे छोड़ा होगा। सीहोर जिला अस्पताल की नर्स के मुताबिक, बच्चे को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है, लेकिन वो ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed