{"_id":"ba3f49c4-69f5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mother-and-daughter-arrested-in-case-of-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार चला रहीं मां और बेटी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार चला रहीं मां और बेटी गिरफ्तार
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने राजधानी में देह व्यापार के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा युवतियों सहित लगभग दो दर्जन लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में सोमवार को साथ मिलकर देह का बाजार चला रहीं दो मां-बेटी भी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
मिसरोद पुलिस ने एक रिहायशी कॉम्पलेक्स के फ्लैट में छापा मारकर चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एक महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर किराये के इस फ्लैट में देह व्यापार चला रही थी। इसके लिए मुंबई से कॉल गर्ल्स को पंद्रह दिन के ठेके के बदले मोटी रकम देकर भोपाल बुलाया जाता था। पुलिस ने उनके साथ संदिग्ध हालत में मिले तीन ग्राहकों को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जाट खेड़ी स्थित बालाजी कांप्लेक्स के फ्लैट नंबर जी-1 में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी। कल रात एक बार फिर इस तरह की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस फ्लैट पर छापा मारा। छापे में पुलिस ने यहां से 38 वर्षीय शोभा दुबे, खुशी 20 वर्ष, सिमरन 20 वर्ष, रूबी उर्फ सरजन शेख 21 वर्ष, करण, प्रदीप व शेख सलीम को हिरासत में लिया। मिसरोद एसडीओपी ने बताया कि यह फ्लैट इंडस टाउन निवासी शोभा दुबे ने किराये पर लिया हुआ था।
विज्ञापन
इंटरनेट पर होता था कारोबार
देह व्यापार का यह कारोबार इंटरनेट के जरिये किया जाता था। इंटरनेट के जरिए ही बाहर की कॉल गर्ल को भोपाल आने का समय बताकर सारा मामला तय किया जाता था। युवतियों के भोपाल पहुंचने पर उन्हें स्टेशन से ही कार में बैठाकर इस फ्लैट में पहुंचा दिया जाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
