फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Three youths died in collision between two bikes near Morena Khadiyahar

Morena: खड़ियाहर के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत; हादसे में तीन युवकों की मौत, तीन घायल

Thu, 28 Dec 2023 11:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित खड़ियाहर के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Three youths died in collision between two bikes near Morena Khadiyahar
हादसे में सड़क पर पड़ी बाइक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भिंड जिले के 6 युवक आज सुबह बाइकों से सिहोनियां होकर गुजर रहे थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि छह लोग दूर-दूर जाकर गिरे। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। तीसरे युवक को ग्वालियर रेफर किया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित खड़ियाहर के पास की है। इस दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर 30 वर्षीय रिंकू पुत्र लाखन सिंह, विनय पुत्र मुनेन्द्र सिंह और मजबूत जोगेन्द्र सिंह निवासी बकनासा भिंड सवार थे और दूसरी मोटर साईकिल पर 18 वर्षीय पवन पुत्र कल्याण खटीक निवासी ऐनों, अभिषेक सिंह निवासी गुईथर और एक अन्य युवक सवार था। जब दोनों बाइक सिहोनियां थाना क्षेत्र की हद में आने वाले खड़ियाहर गांव के पास से गुजर रही थीं, तभी दोनों बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक बाइक पड़ी थीं और ये सभी लोग खंती और सड़क पर पड़े थे। राहगीरों ने सिहोनियां थाना पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर देखा तो मजबूत सिंह की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां अभिषेक सिंह की मौत हो गई। रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया। जिनमें से रास्ते में एक युवक की मौत हो चुकी है। सिहोनियां थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed