फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific road accident in Morena, tragic death of mother-in-law, daughter-in-law and granddaughter

MP News: मुरैना में बाइक और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और नातिन ने दम तोड़ा

Thu, 12 Feb 2026 07:39 PM IST
मौरेना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:39 PM IST
सार

मुरैना में NH-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर मौत और एक घायल हुआ। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली, शव पोस्टमार्टम भेजे और चालक की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Horrific road accident in Morena, tragic death of mother-in-law, daughter-in-law and granddaughter
पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

विस्तार

मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित TATA सर्विस सेंटर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मृतक महिलाएं सास, बहू हिंगोना खुर्द गांव की बताई गई हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। लंबी दूरी के वाहन भी जाम में फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rudraksha Mahotsav: इस बार हाईवे पर रहेगा विशेष डायवर्जन, छह जिलों के पुलिस बल सहित 2000 गार्ड्स रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस बल के साथ नगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया और आक्रोशित परिजनों को समझाइश देने में जुट गए। काफी देर तक चली समझाइश के बाद स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed