फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   CM angry with the movement of dacoits in Chambal, Bulldozer ran on the house of Gudda Gurjar gang member

MP News: चंबल में डकैतों के मूवमेंट से सीएम नाराज, इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के सदस्य का मकान जमींदोज

Fri, 28 Oct 2022 09:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 09:53 AM IST
सार

मुरैना जिले में डकैतों द्वारा लोगों को धमकाए जाने के मामले पर सीएम शिवराज ने नाराजगी जाहिर की। सीएम के निर्देश के बाद इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के एक सदस्य का मकान प्रसाशन ने ढहा दिया।

विज्ञापन
CM angry with the movement of dacoits in Chambal,  Bulldozer ran on the house of Gudda Gurjar gang member
जिला प्रशासन ने गिराया इनामी डकैत का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ व श्योपुर जिले में आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में नाराजगी जाहिर की। सीएम ने कहा कि दस्युमुक्त हो चुकी चंबल घाटी में डकैत गिरोह की गतिविधियों से पूरे प्रदेश की छवि बदनाम हो रही है। सीएम ने नाराजगी जाहिर की तो चंबल रेंज के आईजी राजेश चावला सीधे पहाड़गढ़ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने श्योपुर व मुरैना एसपी से डकैत गिरोह का खात्मा करने की बात कही। एडीजी के निर्देश पर तत्काल डकैत गिरोह के 10 हजारी सक्रिय मेंबर करुआ गुर्जर निवासी लोहगढ़ में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जेसीबी लेकर पहुंचे और उसके मकान को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन


जनता की सुरक्षा हमारा दायित्व: सीएम 
गुरुवार शाम को सीएम हाउस में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुरैना कलेक्टर बी. कार्तिकेयन, एसपी आशुतोष बागरी से मुरैना के चांचुल में 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर के आतंक पर चर्चा करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा हमारा दायित्व है। पूरा प्रदेश डकैत मुक्त हो चुका है। मुरैना के पहाड़गढ़ क्षेत्र के गांव चांचुल में डकैत गिरोह द्वारा आए दिन ग्रामीणों को धमकाने की सूचनाएं मिल रही हैं, यह ठीक नहीं है। डकैत गिरोह पर तत्काल सख्त एक्शन लो।
विज्ञापन


श्योपुर-मुरैना एसपी के साथ की बॉर्डर मीटिंग
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीसी में डकैत गुड्डा गुर्जर की गतिविधियों पर नाराजगी जाहिर करने के तत्काल बाद एडीजीपी राजेश चावला सीधे दलबल के साथ पहाड़गढ़ थाने जा पहुंचे। एडीजीपी के पहुंचने की सूचना पर मुरैना एसपी आशुतोष बागरी, श्योपुर एसपी भी तत्काल पहाड़गढ़ पहुंचे। यहां करीब 2 घंटे तक दोनों जिलों के एसपी से चर्चा करते हुए एडीजीपी ने कहा कि कुछ भी हो, डकैत गिरोह का खात्मा कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डा गैंग के सदस्य का मकान ढहाया
सीएम की नाराजगी और एडीजीपी की बॉर्डर मीटिंग के तत्काल बाद नूराबाद व बानमोर थाने के पुलिस फोर्स ने जेसीबी मशीनों के साथ सीधे लोहगढ़ गांव में पहुंचे, जहां 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य करुआ गुर्जर (10 हजारी) का मकान बना था। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इनामी डकैत का पक्का मकान चंद घंटों में ही जमींदोज कर दिया गया।


मुरैना-श्योपुर एसपी को दिए हैं डकैत गिरोह के खात्मे के निर्देश
वहीं, चम्बल IG राजेश चम्बल का कहना है कि पहाड़गढ़ थाने में मुरैना-श्योपुर जिलों के एसपी के साथ बॉर्डर मीटिंग ली थी, जिसमें डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ने के लिए समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed