फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   40 accused of fraudulent transaction of Rs 3 crore 23 lakh in Morena out of reach of police

Morena Crime: तीन करोड़ 23 लाख रुपये का फर्जी तरीके से लेनदेन, 40 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Tue, 25 Apr 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

फरियादी मीनू ने बताया कि लगभग 27 हजार रुपये का इनकम टैक्स भरने के लिए इनकम टैक्स अधिकारियों ने नोटिस दिया। इसके बाद उन्होंने मुरैना एक्सिस बैंक मैनेजर से बात की तब पता चला कि फर्जी खाता खोला गया है। उसमें तीन करोड़ 23 लाख 14,641 रुपये 40 पैसे का लेनदेन हुआ। इसके बाद महेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस थाना कोतवाली में मामले को लेकर शिकायत की। इस मामले में अभी तक 40 आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
40 accused of fraudulent transaction of Rs 3 crore 23 lakh in Morena out of reach of police
एक्सिस बैंक शाखा, मुरैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना के थाना नगरा अंतर्गत पंचायत चापक से बैंक में फर्जी खाता खोलकर करोड़ों रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया है। पंचायत चापक निवासी महेंद्र सिंह पुत्र भीकम सिंह तोमर की पत्नी मीनू देवी के नाम से 2016 में नोटबंदी के दौरान मुरैना एक्सिस बैंक में फर्जी खाता खोला गया था। उसमें तीन करोड़ 23 लाख 14 हजार का लेनदेन किया गया। फर्जी खाता खोलने में बैंक मैनेजर आशीष जैन का बाबू विक्रम जैन और पंकज श्रीवास्तव ने सहयोग किया। इसके लिए षडयंत्र पूर्वक कूट रचित फर्जी दस्तावेज (पैन कार्ड और वोटर कार्ड) बनाए गए।

विज्ञापन


मीनू देवी एक गरीब परिवार से हैं। वह अपने परिवार के साथ रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। उनके पति महेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मीनू देवी ने बताया कि उनके घर 12 मार्च 2019 को बैंक की ओर से पत्र भेजा गया था। वह पत्र अंग्रेजी भाषा में होने के कारण पढ़ न सकीं तो उसको संभाल कर रख दिया। गांव वालों को बताने पर कहा गया कि किसी का नोटिस है। जब इनकम टैक्स की टीम के अधिकारी घर पर पहुंचे तब पता चला कि किसी ने हमारे नाम से फर्जी खाता एक्सिस बैंक में खोला है, जिसमें करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन



फरियादी मीनू देवी और उनके पति महेंद्र सिंह तोमर

मीनू ने बताया कि लगभग 27 हजार रुपये का इनकम टैक्स भरने के लिए अधिकारियों ने नोटिस दिया। ऐसा देख उनके होश उड़ गए। जब मीनू देवी ने मुरैना एक्सिस बैंक मैनेजर से बात की तब पता चला कि फर्जी खाता खोला गया है। बैंक मैनेजर ने खाते में तीन करोड़ 23 लाख 14,641 रुपये 40 पैसे का लेनदेन होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस थाना कोतवाली में जाकर थाना प्रभारी को इस मामले से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने जांच कर 24 अप्रैल 2020 को मामला दर्ज किया। इस मामले में आरोपी बैंक मैनेजर आशीष जैन, विक्रम जैन और पंकज श्रीवास्तव न्यायालय में पेश होने के बाद से जमानत पर चल रहे हैं। बाकी के 40 आरोपियों पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि दो साल से अधिक समय गुजर चुका है। आरोपी सरेआम घूम रहे हैं।

धारा 420, धारा 467, 468, 471, ताहि. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुरैना के भगवान ऑटो सेल्स, प्रकाश प्लाजा, ब्रह्मानंद अग्रवाल, रूद्र इंटरप्राइजेज, अरब इंटरप्राइजेज, हर्षन डेरी, गुरप्रीत सिंह ऑनलाइन ट्रेडिंग, कृष्ण कुमार पांडे, हनुमान जी ट्रेडर्स, केके इंटरप्राइजेज, श्री गणेश इंटरप्राइजेज, राधा कृष्ण इंटरप्राइजेज, संगीता उपाध्याय, आलिया ट्रेडर्स, इंडस्ट्रियल प्रोग्रेसिव, इंडिया दुर्गा ऑटोमोबाइल्स अलीगढ़, आशीर्वाद ट्रेडिंग कंपनी, शहीद धर्म आगरा, मां केला देवी डेरी, राजेश, राम लखन, सुरजीत, राजीव कुमार जैन, अमित कुमार, रिंकू, राजीव, अमित, राजेश और मोनू ट्रेडिंग कंपनी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।


मामले में स्थानीय लोग विरोध जताते हुए कह रहे हैं कि पुलिस ने सांठगांठ कर इन अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। कहीं न कहीं पुलिस की इन अपराधियों से मिलीभगत है। इसीलिए दो साल बीत जाने के बाद भी इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed