मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा: बच्ची को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 30 से ज्यादा लोग, चार की मौत, राहत बचाव जारी
मध्यप्रदेश के विदिशा में कुएं मे गिरे एक बच्चों को बचाने के चक्कर में कुआं धंस गया और 30 से अधिक लोग इसमें गिर गए। इस हादसा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम के अनुसार 19 लोगों को अब तक बचाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य अब भी जारी है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अब भी लापता हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा।
MP: 4 bodies recovered from the spot so far in Ganjbasoda area of Vidisha.
CM SS Chouhan announces an ex-gratia of Rs 5 Lakhs each for the next of the kin of the deceased & compensation of Rs 50,000 each to the injured. The injured will also be provided free medical treatment. pic.twitter.com/PgBs2hzFJB— ANI (@ANI) July 16, 2021विज्ञापन
हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया।
गंजबासौदा में हुई दुर्घटना में अब तक दो लोगों के निधन की दुःखद सूचना मिली है, उनके शव निकाले जा चुके हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। बचावकार्य अभी जारी है, मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 15, 2021
वहीं, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अब तक 19 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कुएं के पानी को मशीनों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है जिसे पूरा होने में समय लगेगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाए गए दो लोगों ने मीडिया से कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गए।
उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गए। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
इससे पहले मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से रवाना हुई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मैंने विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को वहां पहुंचने का निर्देश दिया है।
बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह कुआं लगभग 50 फीट गहरा है और उसमें पानी भी भरा है। यह घटना रात करीब नौ बजे की है। बचाए गए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी की। चौहान ने गंजबासौदा की घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी बीच, मौके पर पहुंचे विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया, मैं अभी यही कह सकता हूं कि बचाव अभियान चल रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान का दिल्ली दौरा रद्द
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज रात को दिल्ली के लिए निकलना था, लेकिन इस हादसे के चलते उन्होंने रात में विदिशा में ही रुकने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार अब मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
